
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 25, 2020 10:18 AM IST
घर पर करें वेट लॉस और बेली फैट घटाएं, पीएं हरड़ और शहद से बना ये डिटॉक्स ड्रिंक
Belly Fat: वेट लॉस के लिए लोग जिन ड्रिंक्स (Weight Loss Drinks) का सेवन करते हैं। उनमें, अगर नैचुरल इंग्रीडिएंट्स को मिला दिया जाए तो, इससे उस ड्रिंक का प्रभाव बढ़ जाता है। (Weight Loss Tip) मसलन केवल शहद और गर्म पानी पीने की बजाय (Weight Loss Drink) अगर आप उसमें किसी ऐसी औषधि को भी मिलाएं जो, वेट लॉस करने में सहायता करती है। तो, निश्चित ही आपको ज़्यादा फायदा होगा। ऐसी ही एक आयुर्वेदिक औषधि है हरड़। अक्सर ऐसा देखा गया है कि बॉडी फैट तो कम हो जाता है। लेकिन, बेली फैट घटाने (Belly Fat) में लोगों को खासी परेशानी होती है। हरड़ ( Terminalia Chebula or Haritaki) बेली फैट यानि बढ़ी हुई तोंद को (Tips to Reduce Belly fat at home) कम करने में मदद करता है। साथ ही यह बॉडी डिटॉक्स करता है। जिससे, शरीर क्लिंज होता है।
आयुर्वेद में बताए गए त्रिफला चूर्ण में जिन 3 जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है। उनमें, हरड़ या हरिताकी भी एक है। आयु्र्वेद में इसके कई फायदे बताए गए हैं। जिसमें वेट लॉस (Weight Loss Drink) भी एक है। कुछ वर्ष पहले जर्नल केमिको बायोलॉजिकल इंटरैक्शन में एक स्टडी प्रकाशित की गयी जिसमें, लिखा गया कि हरड़ वेट लॉस में मदद कर सकती है। इससे, बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम किया जा सकता है। साथ ही हरड़ में मौजूद गैलिक एसिड इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाने में करता है। जिससे, यह डायबिटीज़ (Diabetes) के मरीज़ों के लिए भी कारगर बन जाती है।
Weight Loss Tip: बिना एक्सरसाइज़ और डायट के भी हो सकता है वेट लॉस, अपनाएं ये स्मार्ट तरीके
Fitness Tip: करना चाहते हैं वेट लॉस, तो खाने के बाद रोज़ करें केवल 15 मिनट वॉक