वेट लॉस के लिए लें भरपूर नींद और रहें हेल्दी !

नींद की कमी आपके वेट लॉस की सभी कोशिशों पर पानी फेर देगी।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 27, 2018 2:19 PM IST

आप हर सुबह जिम जाते हैं, अपने खान-पान का भी खास ख्याल रखते हैं और वेट लॉस के लिए सभी ज़रूरी नियम फॉलो करते हैं। फिर भी, कोई फर्क नहीं पड़ता? ऐसा इसलिए है क्योंकि आप ठीक तरीके से सो नहीं रहे हैं। जी हां, इसीलिए बहुत ज़रूरी है कि आप संतुलित और अच्छी नींद लें। क्या कहा आपके पास सोने के लिए पर्याप्त समय नहीं है। लेकिन जनाब आपको समझना होगा कि अच्छी तरह से सोने का मतलब है आपके शरीर को भी पर्याप्त आराम देना। अगर आप रात में 4 बजे सोते हैं और सुबह 8 बजे जिम जाते हैं तो यह आदत आपको बीमार बना सकता है। यह न तो आपको प्रेरणा देगी और ना ही आपके शरीर को ऊर्जा मिलेगी। यानि नींद की कमी आपके वेट लॉस की सभी कोशिशों पर पानी फेर देगी।

नींद और वेट लॉस कैसे जुड़े हैं

नींद आपके वेट लॉस प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है क्योंकि यह आपको शारीरिक गतिविधियों को कुशलता से करने और मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है। अच्छी नींद के साथ-साथ घ्रेलिन हार्मोन कुछ इस तरह से आपके शरीर पर असर करते हैं कि आपको वेट लॉस में सफलता मिलती है।

घ्रेलिन आपको भूख का संकेत देने वाला हार्मोन है। तो जब आप कम नींद लेते हैं, तो आपके शरीर में ज़्यादा  घ्रेलिन पैदा होता है और आपको मिठाई और जंक फूड के लिए ज़्यादा लालसा होती है। जर्नल ओबेसिटी रिव्यूज़ में प्रकाशित एक अध्ययन में बताया गया कि, जब आप अच्छी तरह और देर तक से सोते हैं, तो यह घ्रेलिन के स्तर को कम करने में प्रभावी है।

  1. नींद दिलाने वाली चीज़ें खाएं : ऐसी चीज़ें जिनमें एमिनो एसिड ट्राइपोफान हो उन्हें खाने से सुस्ती आती है। आप अपने भोजन में चिया सीड्स, अंडे, झींगा आदि शामिल कर सकते हैं जिसमें ट्राइपोफान होता है। आप रात में अच्छी नींद के लिए एडमैम (सोयाबीन की फलियां), केला या ब्रोकोली भी खा सकते हैं।
  2. अपने फोन से दूर रहें : फोन पर अपने प्रियजनों के साथ पूरी रात बात नहीं करें। इससे अगले दिन आपको बहुत परेशानी हो सकती है और इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है। अच्छी नींद के लिए रात में अपने फोन से दूर रहें।
  3. खाना खाने के तुरंत बाद ना सोएं : आपको अपने सोने के समय से कम से कम 2 घंटे पहले भोजन करना चाहिए ताकि आपके पाचन तंत्र को भी पर्याप्त आराम मिल सके।
  4. मधुर-धीमा संगीत सुनें : संगीत, हर तरह की स्थिति में सुकून दिलाने का काम करता है और हमारी दुनिया को बेहतर बनाता है। इसीलिए रात में हल्का-मधुर संगती सुनने से फायदा होता है।
  5. सोने के लिए एक निश्चित समय तय करें : किसी विशेष समय पर सोना और जागना और इस नियम का पालन करना बहुत उपयोगी हो सकता है। इसीलिए अपने सोने-उठने का टाइमटेबल बनाएं और उसका अनुपालन करें।

चित्र स्रोत: Shutterstock .

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source