मेटाबॉलिज़्म बढ़ने से हो सकता है वेट लॉस !

एक आसान वेट लॉस टिप जो है बहुत कारगर।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : September 22, 2018 7:16 AM IST

वेट लॉस या अपना वजन कम करने के लिए यह बहुत ज़रूरी है कि हमारा खाना अच्छी तरह हजम हो। साथ ही  हम जितना खाते हैं उससे ज़्यादा कैलोरी बर्न करना ज़रूरी होता है। जो लोग वज़न कम करना चाहते हैं उन लोगों को मेटाबॉलिज़्म के बारे में सही ज्ञान होना ज़रूरी है। अगर आप यह सोचते हैं कि आपका कोई मित्र आपके जितना  ही खाता है मगर उसका वज़न नहीं बढ़ रहा है सिर्फ आपका ही बढ़ रहा है तो आपको यह समझना होगा कि उसका मेटाबॉलिज़्म बहुत सक्रिय है। मेटाबॉलिज़्म एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें हम जो खाते हैं वह पूरी तरह ऊर्जा में परिवर्तित हो जाता है।

मेटाबॉलिज़्म के दर को बढ़ाने से कैलोरीस कम समय में बर्न होती हैं जिसके कारण वज़न भी ज़ल्दी घटने लगता है। व्यायाम करने से और बार-बार कम मात्रा में खाने से भी मेटाबॉलिज़्म के दर को बढ़ाया जा सकता है।शिमला मिर्च, अदरक, मिर्च और ग्रीन टी, आदि खाने से भी मेटाबॉलिज़्म बढ़ता है।

शुगरी ड्रिंक्स और कॉफी, आदि पीने से तुरन्त ऊर्जा तो मिल जाती है मगर इससे हार्मोन पर असर होने के कारण मेटाबॉलिज़्म के दर को नुकसान पहुंचता है। जब हम रात को सोते हैं तब मेटाबॉलिज़्म कम हो जाता है, इसलिए उठने के तुरन्त बाद कुछ न खाने से शरीर को नुकसान पहुंचता है। इसलिए मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाने के लिए नाश्ता करना ज़रूरी होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source