
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 9, 2018 7:08 PM IST
वेट लॉस कई बीमारियों से आपको राहत दिला सकती है। ब्लड प्रेशर, डायबिटीज़ और दिल की बीमारियों से परेशान लोगों को वेट लॉस करने की सलाह सबसे पहले दी जाती है। इसके अलावा ओवरऑल फिटनेस के लिए भी वजन घटाना बहुत ज़रूरी है। अच्छी डायट और एक्सरसाइज के साथ एक अनुशासनभरी जीवनशैली आपके वेट लॉस गोल को पाने में मदद कर सकती है। साथ ही अपनी डायट में कुछ खास चीज़ें शामिल कर आप अपने शरीर का मेटाबॉलिज़्म बढ़ा सकते हैं। ऐसी ही एक कारगर चीज़ है कड़ी पत्ता या करी पत्ता। खाने में आमतौर पर इस्तेमाल होनेवाले कड़ी पत्ते आपको वेट लॉस में मदद कर सकते हैं।
खाने का ज़ायका बढ़ाने के लिए कड़ी पत्ता का इस्तेमाल करते हैं लेकिन दुख की बात यह है कि लोग इसको फेंक देते हैं। आपको पता नहीं कड़ी पत्ता खाने से त्वचा, बाल और स्वास्थ्य को कितने फायदे मिलते हैं! कड़ी पत्ता ब्लड-शुगर लेवल को कम करने में सहायता करता है जो मधुमेह रोगियों के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होता है। यहां तक लीवर को स्वस्थ रखने के लिए कड़ी पत्ता का जूस पिया जाता है,जो लीवर के लिए लाभकारी होता है। यह तो कड़ी पत्ते के फायदों के बारे में बता रहे हैं लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि कड़ी पत्ता से वज़न को भी आसानी से घटाया जा सकता है। इन पत्तों के सेवन से आपके शरीर का जमा फैट निकल जाता है और इसमें जो फाइबर होता है वह शरीर से विषाक्त पदार्थों या टॉक्सिन को निकाल देता है। इसमें मौजूद रेचक खाना जल्दी पचाने में मदद करते हैं और इसीलिए आपको अपच जैसी समस्याओं से राहत भी मिलती है।
कड़ी पत्ता आपके वज़न घटाने की प्रक्रिया को बढ़ाता तो है लेकिन इसके साथ व्यायाम करना भी बहुत ज़रूरी होता है। हर दिन कड़ी पत्ता खाने से वज़न घटता है और कोलेस्ट्रोल कम होता है।
चित्रस्रोत: Shutterstock.