वज़न घटाने में कच्चा पपीता और काली मिर्च का जादुई असर

वज़न घटाना है तो इस आसान रेसिपी को ट्राइ कीजिए।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:10 PM IST

वज़न बढ़ता जितनी आसानी से हैं उसको घटाना उतना ही मुश्किल होता है। वज़न घटाने के लिए जी जान से मेहनत करने के बाद जब आपको दिल को खुश कर देने वाला फल नहीं मिलता है तब आप बहुत निराश हो जाते हैं। लेकिन निराश न हो, कभी-कभी घरेलू नुस्ख़े भी काम के साबित होते हैं।

कच्चा पपीता और काली मिर्च

पपीता कच्चा हो या पका इसके फायदे हैं अनेक। कच्चा पपीता और काली मिर्च का मिश्रण इस क्षेत्र में बहुत काम करते हैं। पपीता एन्टी-ऑक्सिडेंट्स, मिनरल्स, विटमिन ई, बी और सी का स्रोत होता है। कच्चा पपीता में पपेअन नाम का एन्जाइम होता है जो फैट वाले को फूड्स को हजम करने में सहायता करता है।

काली मिर्च भी पपीता जैसा ही चयापचय (metabolism) दर को बढ़ाता है। अतः इन दोनों का मिश्रण वेट लॉस रेसिपी का एक अच्छा विकल्प बन सकता है। पढ़े-  वज़न घटाने का अनोखा तरीका- कुलथी (horse gram) और रताम्बी (kokum)

इसको कैसे बनायेंगे

एक छोटा कच्चा पपीता लें और उसको छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब उसमें ज़रूरत के अनुसार पानी और स्वादानुसार नमक और काली मिर्च का पावडर डालकर अच्छी तरह से पकायें। अच्छा फल पाने के लिए नियमित रूप से दिन में एक बार ज़रूर खायें। पढ़े-  वज़न घटाने के लिए बेस्ट है बादाम दूध (Almond milk)

नोट- इस घरेलू नुस्ख़े को शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह ज़रूर ले लें।

संदर्भ-

  • Amri, E. and F. Mamboya, 2012. Papain, a plant enzyme of biological importance: A review. Am. J. Biochem. Biotechnol., 8: 99-104.
  • The Ayurvedic Cookbook, Gita Ramesh, Roli Books,Lustre press, pg 14 and 15.

  • Recipes for happines, Smt. Hansaji Jayadeva Yogendra, International Board of Yoga

मूल स्रोत- Ever tried the papaya-pepper miracle combo to lose weight?

अनुवादक- Mousumi Dutta 

चित्र स्रोत:  Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source