
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 4:49 PM IST
आजकल लोग वज़न को लेकर बहुत सचेत हो गए हैं, क्योंकि लोग शारीरिक परिश्रम कम और अनहेल्दी खाना खाने के ज़्यादा आदि हो गए हैं। इसलिए वज़न बढ़ना लाज़मी हो जाता है,और इस बढ़े हुए वज़न को कंट्रोल करने में लोग बहुत गलत तरीकों को अपनाने की कोशिश करने लगते हैं। कभी क्रैश डायट को अपनाते हैं तो कभी खाना ही नहीं खाते हैं, तो कभी बिना एक्सपर्ट के सलाह की एक्सरसाइज़ कर लेते हैं। परिणाम यह होता है कि लोग अनचाही थकान या कमजोरी का शिकार हो जाते हैं और वज़न भी घटा नहीं पाते हैं।
आहार विशेषज्ञ दीपशिखा अग्रवाल ने एक बहुत ही आसानी से मिल जाने वाला और हेल्दी हर्ब के बारे में बताया है जो वज़न को कंट्रोल करने में पूरी तरह से सहायता करता है, साथ ही आपको हेल्दी भी बनाता है। जिनसेंग (ginseng) यानि अश्वगंधा एक ऐसा हर्ब है जो वज़न को धीरे-धीरे घटाता है और वह भी हेल्दी तरीके से। वैसे तो जिनसेंग के गुण अनगिनत हैं। जिनसेंग ब्लड-शुगर और कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने के साथ-साथ मन को शांत करके तनाव से मुक्ति दिलाने में सहायता करता है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह शरीर की चयापचय (metabolism) दर को बढ़ाकर वज़न को कंट्रोल करने में मदद करता है वो भी बिना किसी कमजोरी के। जिनसेंग या अश्वगंधा एनर्जी देने वाला हर्ब है।
विधि- रोज सुबह खाली पेट एक छोटा चम्मच अश्वगंधा लेने से वज़न को हेल्दी तरीके से कंट्रोल में किया जा सकता है।
टिप- कभी भी जिनसेंग अत्यधिक मात्रा में लेने की गलती न करें, क्योंकि इससे साइड-इफेक्ट होने का खतरा हो सकता है। इस हर्ब का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर ले लें।
इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:
चित्र स्रोत: Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।