... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:11 PM IST
Read this in English
क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि तीखा और मसालेदार खाना खाने के बाद हम ज्यादा संतुष्टि और खुशी महसूस करते हैं? अगर आप वज़न कम कर रहे हैं तो तेल वाला खाना तो आपके लिए मना होता है लेकिन मसालेदार खाना आपकी मदद कर सकता है। डायटिंग का मतलब ये नहीं होता कि आप टेस्टी खाने को बाय-बाय कह दें, बल्कि आपको अपने खाने से एक्स्ट्रा शुगर, नमक, तेल और प्रोसेस्ड फूड को कम करना चाहिए। आप वज़न कम करने के लिए कम ऑयली लेकिन ज़्यादा स्पाइसी खाना खा सकते हैं। लाल मिर्च वज़न घटाने में आपकी अच्छी ख़ासी मदद करती है।
लाल मिर्च से वज़न कम, कैसे?
एक स्टडी के मुताबिक, रेड पेपर यानी लाल मिर्च आपकी भूख कम करती है।इसमें मौजूद कैप्सेसिन (Capsaicin) मेटाबॉलिज़्म को बूस्ट करता है और मस्तिष्क को अच्छा महसूस करवाने वाले एंडोर्फिन्स (endorphins) रिलीज़ करने के लिए उकसाता है। इसलिए इसे खाकर आपको संतुष्टी और खुशी महसूस होती है। एक अन्य स्टडी के मुताबिक, तीखा खाना खाने से नमकीन, मीठे और फैटी चीज़ों की क्रेविंग काफी देर तक के लिए नहीं होती। इस वजह से आप अनहेल्दी स्नैक नहीं खाते, और वज़न कम करने में मदद मिलती है।
मूल स्रोत - It’s true! Red chillies can make you thin
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत – Getty Images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।