... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:10 PM IST
आजकल के हेल्दी नहीं सिर्फ टेस्टी खाना खाने के चक्कर में लोगों का वज़न बढ़ता जा रहा है। सबसे मज़े की बात यह है कि वज़न जितना जल्दी बढ़ता है उतना जल्दी घटता नहीं है। इस मुश्किल के घड़ी में घरेलू उपाय काम कर सकते हैं, उनमें एक है- जीरा और केले का मिश्रण। पढ़े- जाने, क्यों रोज अंडा खाने से पेट की चर्बी जल्दी कम होती है
कैसे जीरा और केला वज़न घटाने में करता है मदद?
केला और जीरा का कामटिव (carmative) गुण बदहजमी के शिकायत को दूर कर हजम शक्ति को बढ़ाता है। इसके साथ-साथ यह शरीर के चयापचय (metabolism) के दर को भी बढ़ाता है। आँत के दिवार में जो अमा या अवांछित पदार्थ होता है उसको दूर करने में सहायता करता है।
आयुर्वेद के अनुसार जीरा पेट की चर्बी को कम करता है और केला पाचन तंत्र के काम को बेहतर बनाता है। केला पेट के अल्सर से भी राहत दिलाता है। पाचन तंत्र में इन सब प्रक्रियाओं के कारण वज़न घटने का कार्य आसान हो जाता है। पढ़े- वज़न घटाने के लिए बेस्ट है बादाम दूध (Almond milk)
इस्तेमाल करने का तरीका
इस मिश्रण को बनाते समय पीले रंग के केले का ही इस्तेमाल करना अच्छा होता है। आधे केले को एक कटोरी में मैश कर लें। उसमें एक चम्मच भूना जीरा पावडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें। दिन में दो चम्मच जीरा-केले का मिश्रण लें।
टिप
याद रखें कि यह सिर्फ घरेलू उपचार है, इसलिए तुरन्त इसका कोई फल नहीं मिलेगा। और सबसे ज़रूरी बात यह है कि किसी भी घरेलू उपचार का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर ले लें।
मूल स्रोत- Have you tried the jeera-banana combo for weight loss?
अनुवादक- Mousumi Dutta
चित्र स्रोत: Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।