सिर्फ प्लेट का साइज़ बदल कर घटाएं वज़न!

क्या आप बड़े प्लेट में खाना खाते हैं?

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 12:11 PM IST

आम तौर पर मोटापे का कारण जंक फूड्स खाना या ज्यादा फैट वाला फूड्स खाना या एक्सरसाइज़ न करना, आलसीपन आदि आम कारण होते हैं। लेकिन इन सबके अलावा एक और कारण भी है जो वज़न के बढ़ने का कारण होता है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि आप हेल्दी खाना भी अगर बड़े बर्तन या बड़े प्लेट में खाये तो वह मोटापे को बढ़ाने का कारण बन जाता है। पढ़े-  वज़न घटाने के लिए बेस्ट है बादाम दूध 

बड़े बर्तन, बड़ी खुराक और बड़े पैकेट के कारण आम तौर पर लोग अपनी जरूरत से अधिक खा लेते हैं। यह बात एक नए अध्ययन में कही गई है। कैंब्रिज विश्वविद्यालय द्वारा कराए गए इस अध्ययन में कहा गया है कि यदि प्लेट या परोसे जाने वाले बर्तन का साइज़ छोटा हो तो खुराक भी कम होता है। जो एक वयस्क की ऊर्जा खपत 16 फीसदी (करीब 279 किलोकैलोरी रोजाना) से 29 फीसदी (करीब 527 किलोकैलोरी रोजाना) तक घट सकती है। यहाँ तक कि अधिक खाने से सिर्फ इंसान मोटा ही नहीं होता है बल्कि हृदय रोग, इसके कारण लोगों का स्वास्थ्य कमजोर रहता है और वे समय से पहले मर सकते हैं। इसलिए अपने खाने पर कंट्रोल करने के लिए छोटे प्लेट में दिन में पाँच-छह बार खायें कम-कम करके खायें। इससे वेट को कंट्रोल किया जा सकता है। पढ़े-  जाने, क्यों रोज अंडा खाने से पेट की चर्बी जल्दी कम होती है

शोधार्थी दल के सदस्य गैरेथ होलैंड्स ने कहा, ‘यह स्वाभाविक लगता है कि बड़े बर्तन में अधिक भोजन होगा, तो हम जाने-अनजाने अधिक खा लेंगे, लेकिन इस वैज्ञानिक तरीके से किए गए अध्ययन से पहले किए गए अन्य अध्ययनों के अलग-अलग तरह के निष्कर्ष रहे हैं।' होलैंड्स ने कहा, 'अधिक भोजन परोसे जाने से रोकने के लिए यदि भोजन या पेय पदार्थ के बर्तन आकार छोटा रखा जाए, उनकी उपलब्धता कम की जाए या दुकानों/घरों/रेस्तराओं में उसका आकर्षण कम किया जाए, तो कई लोगों को सीमा से अधिक खा लेने से रोका जा सकता है।' अध्ययन का निष्कर्ष शोध पत्रिका 'कोक्रेन डाटाबेस ऑफ सिस्टमेटिक रिव्यूज' में प्रकाशित हुआ है।

वज़न घटाने के लिए कुछ टिप्स

  • ठीक से चबाकर खाने से पेट संतृप्त रहता है।
  • खाने के पहले सलाद खायें इससे आप कम खायेंगे।
  • खाने के पहले पानी पीने से ज्यादा खाने से बच जायेंगे।
  • तीन बार खाने के बजाय पाँच-छह बार खायें।

कम खायें वज़न घटायें और रहें तंदुरूस्त।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत:  Shutter Stock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source