एक महीने में 2 किलो वज़न घटाने के लिए खाएं त्रिफला चूर्ण

क्या आपका वज़न किसी भी तरह से कंट्रोल में नहीं आ रहा है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:10 PM IST

Read this in English.

त्रिफलाया त्रिफला चूर्ण भूरे रंग का पावडर होता है जो आंवला, हरद और बहेड़ा के अवयवों (components) से बना होता है। इन तीनों चीजों को धूप में सुखाकर त्रिफला चूर्ण बनाया जाता है। वैसे तो ये तीनों चीजें शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते हैं मगर त्रिफला के चूर्ण के फायदे अनेक है। त्रिफला कब्ज़से राहत दिलाता है, हाजमे की शक्ति को ठीक करता है, चयापचय (metabolism) को बढ़ाता है, दृश्यशक्ति को बढ़ाता है, शरीर से विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालता है। आयुर्वेद के अनुसार यह शरीर से अतिरिक्त कफा को संतुलित करता है।

आखिर कैसे वज़न कम करता है त्रिफला?

डीएआरयू जर्नल ऑफ फार्मसूटिकल साइन्स (DARU Journal Of PharmaceuticalScience ) के अध्ययन के प्रकाशन के अनुसार त्रिफला वज़न घटाने की प्रक्रिया को गति देता है। अध्ययन के तथ्य के अनुसार 5 ग्राम त्रिफला के सेवन से 12 हफ्ते में 4.8 किलोग्राम वज़न तक घटाया जा सकता है। साथ ही आपको यह जानकर खुशी होगी कि आपकी मोटी कमर 4 सेंटीमीटर तक पतली हो सकती है, वह भी बिना साइड-इफेक्ट के।

त्रिफला का इस्तेमाल कैसे करें?

आचार्य बालकृष्ण, आयुर्वेदाचार्य और औषध दर्शन के संपादक के अनुसार एक छोटा चम्मच (5 ग्राम) त्रिफला चूर्ण के मिश्रण में एक चम्मच शहद मिलाकर कुछ दिनों तक इसका सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। मिश्रण को बनाने की विधि-

एक छोटा चम्मच त्रिफला पावडर लें और उसको एक बर्तन में 200 मिलीलीटर पानी लेकर रातभर भिगोकर रखें (8 घंटे तक)। अगले दिन सुबह इस मिश्रण को तब तक उबालें जब तक कि पानी आधा न हो जाय। आंच से उतारकर पीने लायक ठंडा होने के लिए रख दें। इससे पावडर तलहट में बैठ जायेगा। अब पानी को निथार लें या छानकर उसमें एक चम्मच शहद डालकर रोज सुबह खाली पेट पियें।

मूल स्रोत: How to use triphla for weight loss

अनुवादक : Mousumi Dutta

चित्र स्रोत : Shutterstock images

संदर्भ-

[1]Kamali SH, Khalaj AR, Hasani-Ranjbar S, et al. Efficacy of “Itrifal Saghir”, a combination of three medicinal plants in the treatment of obesity; A randomized controlled trial. DARU Journal of Pharmaceutical Sciences 2012;20(1):33. doi:10.1186/2008-2231-20-33.

[2] Aushadh Darshan. Acharya Balkrishan, Swami Ramdev, Ra Madeva. Diamond Pocket Books (P) Ltd.110 pages.


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source