Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ऐलोवेरा जूस से सिर्फ 30 दिनों में करें वज़न कम!

ऐलोवेरा जूस के ब्यूटी के साथ और कौन-कौन से फायदें है,जानें।

ऐलोवेरा जूस से सिर्फ 30 दिनों में करें वज़न कम!

Written by Mousumi Dutta |Updated : April 19, 2017 4:25 PM IST

आमतौर पर लोग ऐलोवेरा जूस का ज़िक्र सौंदर्य की चर्चा करने के वक्त ही करते हैं क्योंकि इसके एन्टीऑक्सिडेंट का गुण स्किन में एक अलग ही ग्लो ला देते हैं। लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि ऐलोवेरा जूस एक ऐसा जादुई जूस है जो तीस दिनों में आपको दीपिका जैसा स्लिम ट्रिम फिगर पाने का सपना पूरा करने में पूरी तरह से मदद करेगा। विश्वास नहीं हो रहा है, कहने का मतलब है तीस दिनों में आप खुद ही अपने वज़न में आए फर्क को सबके अचरज भरे आँखों को देखकर समझ पायेंगे। पढ़े-  ऐलोवेरा के उपचार से सर्दी-खांसी से राहत पायें

आहार विशेषज्ञ दीपशिखा अग्रवाल  का कहना है कि ऐलोवेरा जूस बिना किसी साइड इफेक्ट के मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाकर वज़न को हेल्दी तरीके से घटाने में मदद करता है।  ऐलोवेरा जूस में विटामिन और मिनरल होता है जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर फैट को बर्न करने में सहायता करता है। यह प्रोटीन का स्रोत होने के कारण वज़न को घटाने के प्रक्रिया के दौरान में शरीर को एनर्जी से भरपूर रखता है। मेटाबॉलिज्म के प्रक्रिया के साथ यह शरीर को डिटॉक्स करके वेट लॉस के प्रक्रिया को बढ़ाता है। इस जूस को पीने से शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ती है, जिसके कारण आप हेल्दी तरीके से वज़न घटाते हुए खुद को फिट एण्ड फाइन रख पायेंगे।

इस्तेमाल का तरीका

Also Read

More News

रोज सुबह खाली पेट 30 एम.एल. ऐलोवेरा जूस 100 एम.एल. पानी में मिलाकर पियें। लेकिन ध्यान रहे कि इसका सेवन ज्यादा न करें क्योंकि साइड इफेक्ट होने का खतरा हो सकता है। वैसे तो इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है लेकिन एक-दो दिन इसका सेवन करने के बाद अगर आपको कब्ज़ की समस्या हो रही है तो संतुलित आहार खायें, जैसे- सब्जी, फल, अनाज आदि। लेकिन ऐसे किसी भी उपाय को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ज़रूर ले लें।

चित्र स्रोत : Getty images

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source


About the Author

... Read More