... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:10 PM IST
Eat curry leaves to keep your blood sugar level in control. A study published in the Journal of Plant Food for Nutrition revealed that eating curry leaves lowers blood sugar levels by affecting insulin production.
Read this in English.
आजकल जहाँ भी जाओ लोग वज़न घटाने का तरीका जानने के पीछे दौड़ रहे हैं। लेकिन सबसे आश्चर्य की बात यह है कि लोग वज़न घटाना तो चाहते हैं लेकिन बिना मेहनत किये। आप अपनी डायट में कुछ भी शामिल करें वज़न घटाने के लिए आपके लिए एक्सरसाइज़ करना ज़रूरी होता है। हाँ, डायट में कड़ी पत्ता को शामिल करने से वज़न घटने की प्रक्रिया बढ़ती है।
आम तौर पर लोग खाने में ज़ायका बढ़ाने के लिए कड़ी पत्ता का इस्तेमाल करते हैं लेकिन दुख की बात यह है कि लोग इसको फेंक देते हैं। आपको पता नहीं कड़ी पत्ता खाने से त्वचा, बाल और स्वास्थ्य को कितने फायदे मिलते हैं! कड़ी पत्ता ब्लड-शुगर लेवल को कम करने में सहायता करता है जो मधुमेह रोगियों के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होता है। यहाँ तक लीवर को स्वस्थ रखने के लिए कड़ी पत्ता का जूस पिया जाता है,जो लीवर के लिए लाभकारी होता है। यह तो कड़ी पत्ते के फायदों के बारे में बता रहे हैं लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि कड़ी पत्ता से वज़न को भी आसानी से घटाया जा सकता है। इन पत्तों के सेवन से आपके शरीर का जमा फैट निकल जाता है और इसमें जो फाइबर होता है वह शरीर से विषाक्त पदार्थों या टॉक्सिन को निकाल देता है। इसका रेचक (laxative) गुण खाने को जल्दी हजम करवाता है, विशेषकर जब आप बदहजमी महसूस करते हैं।
कैराली आयुर्वेदिक ग्रूप की गीता रमेश ने अपने किताब ‘ द आर्युवेदिक कूकबूक’ में कहा है कि हर दिन कड़ी पत्ता खाने से वज़न घटता है और कोलेस्ट्रोल कम होता है। इसलिए अगली बार आप प्लेट में कड़ी पत्ता न छोड़कर चबाकर खायें और आसानी से वज़न घटायें।
नोट: कड़ी पत्ता आपके वज़न घटाने की प्रक्रिया को बढ़ाता तो है लेकिन इसके साथ व्यायाम करना भी बहुत ज़रूरी होता है।
मूल स्रोत: Weight Loss Tip #86 — Add curry leaves or kadi patta to your meals
अनुवादक : Mousumi Dutta
चित्र स्रोत : Shutterstock images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।