
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 16, 2018 4:19 PM IST
रात में जल्दी खाना खाने से शरीर को उसे पचाने में मदद होती है।© Shutterstock
वेट लॉस का एक अच्छा तरीका है समय पर खाना। इसी कड़ी में अगर हम रात का खाना यानि डिनर जल्दी खाने की आदत डालें तो भी काफी फायदा होगा। जी हां, यह एक ऐसा फिटनेस मंत्र है जो बहुत बड़े-बड़े फॉलो करते हैं। जैसे भारत में कुछ समुदाय ऐसे हैं जो सूर्यास्त के बाद खाना नहीं खाते, जिसका सीधा जुड़ाव उनकी सेहत और प्राकृतिक चक्र से जोड़कर देखा जाता है। यही नहीं शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार जैसी सेलिब्रिटीज़ जो बॉलीवुड में सबसे ज़्यादा हेल्दी मानी जाती हैं वो भी शाम 7 बजे के बाद खाना नहीं खाना ही ठीक मानते हैं।
वैसे भी एक्सपर्ट के मुताबिक रात को 8-9 बजे तक खाना खा लेना चाहिए, लेकिन हम में से बहुत से लोग अपने काम की शिफ्ट या देर रात घूमने और लेट डिनर जैसी आदतों के चलते रात को बहुत देर से खाना खाते हैं। रात को देर से खाना खाना वज़न घटाने या वेट लॉस की कोशिश में लगे लोगों के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है। दरअसल रात को हमारे शरीर की मेटाबॉलिज़्म रेट कम हो जाती है और जिसके कारण हमारा शरीर बहुत कम कैलोरीज़ ही बर्न कर पाता है। विभिन्न रिसर्च में यह बात कही गयी है कि रात को हमारा लीवर शरीर में जमा ग्लाइकोजन पर काम करता है, और शरीर के ब्लड-शुगर लेवल को नियंत्रित करता है। इसलिए देर रात को खाने से शरीर को ज़्यादा कैलोरीज़ मिलती हैं, जो वज़न घटाने की आपकी कोशिशों को बेअसर कर सकती है।
इसीलिए अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन कंट्रोल में रहे और वेट लॉस करना चाहते हैं तो रात में जल्दी खाना खाएं। अपने भोजन में कार्ब वाली चीज़ें शाामिल ना करें। इसी तरह हल्का और कम मात्रा में खाना खाएं। भारी भोजन से शरीर में फैट जमने लगेगा।