Weight Loss Tip: सुबह खाली पेट खाएं सेब, होगी वेट लॉस में मदद

सेब सबसे पौष्टिक फलो में गिना जाता है और यह आसानी से अब हर मौसम में उपलब्ध भी होता है। अगर आप सुबह ऐप्पल या सेब खाते हैं तो वेट लॉस के लिए यह काफी कारगर साबित हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 22, 2019 11:12 AM IST

वेट लॉस (Weight Loss Tip) की कोशिश कर रहे लोगों को सही खान-पान की जानकारी रखनी चाहिए। यह उनके लिए मददगार साबित हो सकता है। हेल्दी डायट और एक्सरसाइज़ को ही हेल्दी वेट लॉस (Weight Loss Tip) का मूलमंत्र माना जाता है। डायटिशन और एक्सपर्टस जिन चीज़ों को वेट लॉस के लिए मददगार मानते हैं, उनमें फाइबर से भरपूर फल भी शामिल हैं। ऐसा ही एक फल है सेब जो वेट लॉस के लिए एक अच्छा औऱ मददगार फल माना जाता है।(Weight Loss Tip)

सुबह खाली पेट खाएं सेब, वेट लॉस होगा तेज़ी से (Apple for Weight Loss):

विभिन्न स्टडीज़ में यह बात कही गयी है कि वेट लॉस के प्रोसेस में सेब मदद करता है। दरअसल सेब में मौजूद फाइबर मेटाबॉलिज़म बढ़ाते हैं। साथ ही ये पाचन तंत्र को भी सही तरीके से काम करने में मदद करते हैं। तेज़ मेटाबॉलिक रेट की वजह से आपको तेज़ी से वेट लॉस करने में भी मदद होती है।

सुबह लोगों को उठते ही चाय या कॉफी पीने की आदत होती है। लेकिन अगर खाली पेट सेब खाया जाया तो वेट लॉस के लिए यह काफी कारगर साबित हो सकता है। कुछ स्टडीज़ में सुबह खाली पेट सेब खाने की आदत को बहुत ही हेल्दी और वेट लॉस टिप के तौर पर दर्शाया गया है।

सेब सबसे पौष्टिक फलो में गिना जाता है और यह आसानी से अब हर मौसम में उपलब्ध भी होता है। अगर आप सुबह ऐप्पल या सेब खाते हैं तो सबसे पहले आप शरीर को कैफीन के सम्पर्क में आने से बचा पाते हैं। इसके अलावा कैफीन की ही तरह सेब खाने से भी आपको एनर्जेटिक महसूस करने में आसानी होती है। सेब में मौजूद नैचुरल शुगर शक्ति देती है और सुस्ती दूर करती है। इसके अलावा सेब खाने से पेट भी भरता है, जिसकी वजह से आप कम मात्रा में खाकर भी सुबह संतुष्ट महसूस करते हैं और ब्रेकफास्ट या स्नैक के  नाम पर ओवरइटिंग से बचते हैं।

यह भी पढ़ें-हेल्दी इटिंग के लिए अपनी विंटर डायट में ज़रूर शामिल करें ये 4 चीज़ें

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source