वर्ल्‍ड फूड डे: 4 टिप्स जो ज़्यादा खाने से और मोटापे से बचाएंगी आपको !

आप कैलोरी इंटेक को कंट्रोल करने के लिए ये 4 तरीके अपना सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 16, 2018 10:04 AM IST

वेट लॉस करने वालों को ही पता है कि उन्हें किस -किस तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। सही डायट तैयार करने के बाद भी बहुत से लोग वजन कम नहीं पाते क्योंकि वो अपनी क्रेविंग्स को कंट्रोल नहीं कर पाते। उन्हें बार-बार कुछ खाने की इच्छा होती है और इस वजह से वह ज़रूरत से ज़्यादा और कई बार ऐसी चीज़ें भी खा लेते हैं जो उनकी सेहत के लिए ठीक नहीं।  अगर आपकी भी परेशानी यही है कि आप खुद को ज़़्यादा खाने से रोक नहीं पा रहें तो आप कैलोरी इंटेक को कंट्रोल करने के लिए ये 4 तरीके अपना सकते हैं-

  1. फाइबर युक्त चीजें: भूख को लम्बे समय तक शांत रखने के लिए सबसे ज़रूरी है कि आप फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन बढ़ा दें। ये पेट में मौजूद पानी को सोख लेते हैं जिससे आपको ऐसा महसूस होता है जैसे आपका पेट भरा हुआ है। फाइबर से भरपूर चीजों को चबाने में भी काफी समय लगता है जिससे दिमाग को ऐसा लगता है कि आपका पेट भर गया है। इसलिए अपनी डाइट में अधिक से अधिक हरी सब्जियां और फलों को शामिल करें।
  2. ज्यादा प्रोटीन खाएं: भूख को शांत रखने के लिए अपनी डाइट में प्रोटीन युक्त चीजों की मात्रा बढ़ा दें। इससे न सिर्फ आपकी भूख शांत होगी बल्कि एमिनो एसिड के कारण आपका पाचन तंत्र भी दुरुस्त हो जाता है। इसलिए अपनी डाइट में बीन्स, दाल, मछली, अंडे और मीट जैसी प्रोटीन से भरी चीजें ज़रूर शामिल करें।
  3. हेल्दी फैट का सेवन करें: जब भी कभी हेल्दी खाने की बात होती है तो आपमें से अधिकतर लोग यह सोचते हैं कि सारी फैट से भरी चीजों को आज से खाना बंद कर दें। जबकि ऐसा नहीं है कुछ फैट ऐसे भी होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं और आपको उर्जा से भरपूर रखते हैं। इसलिए अपनी डाइट में हेल्दी फैट वाली चीजें जैसे कि बादाम, एवोकैड़ो, फिश और ऑलिव ऑयल को शामिल करें। ये चीजें वजन कम करने में भी मदद करती है।
  4. चुइंग गम चबाएं : अगली बार जब भी आपको भूख लगे तो उस समय आप एक चुइंगम खा लें। यकीन मानिये इससे न सिर्फ आपकी भूख शांत होती है बल्कि इससे मुंह में लार भी ज्यादा बनता है जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। बस चुइंगम को खाते समय इस बात का ध्यान ज़रूर रखें कि वो शुगर फ्री हो।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source