
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 21, 2020 10:02 AM IST
Weight Loss At Home: तुलसी के पत्ते (Tulsi) भारत में अपने औषधिय गुणों की वजह से बहुत अधिक इस्तेमाल किए जाते हैं। अपने एंटी-बैक्टेरियल गुणों की मदद से तुलसी आपको कई तरह के इंफेक्शन्स (Tulsi Health Benefits) औऱ बीमारियों से बचाती है। इसके अलावा वेट लॉस के लिए भी आप तुलसी के पत्तों का सेवन कर सकते हैं। जी हां, तुलसी वेट लॉस (Weight Loss Food) के लिए एक बहुत ही अच्छा और कारगर तरीका है वजन कम करने का। इसके लिए आफ तुलसी के हरे पत्तों या सूखे पत्तों के पाइडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ( Tips for Weight Loss At Home in hindi)
फैट बर्न (Fat Burning Properties) करने वाले तत्वों से समृद्ध होते हैं तुलसी के पत्ते। जिससे, आपके शरीर में जमा फैट को तेज़ी से बर्न करने और आपकी बॉडी को फिट औऱ हेल्दी रखने में मदद होती है। दरअसल, तुलसी की पत्तियों में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं। जिन्हें, मेटाबॉलिज़्म बढ़ाने के लिए जाना जाता है। जैसा कि अच्छी मेटाबॉलिक रेट ही वेट लॉस के लिए बहुत मददगार होती है। क्योंकि, अच्छी मेटाबॉलिक रेट पर ही यह बात निर्भर करती है कि आपकी बॉडी कितना फैट बर्न कर सकती है। इसीलिए, तुलसी के पत्तों का सेवन आपको अपना वेट कंट्रोल करने में मदद करेंगे। (Food to boost metabolism)
तुलसी के पत्ते शरीर को भोजन से पोषक तत्वों के अवशोषण में भी मदद करतें हैं। इससे, बॉडी को सही न्यूट्रिशन मिलता है और शरीर का पोषण होता है।
जैसा कि श्वसन मार्ग से जुड़ी परेशानियों को कोविड-19 इंफेक्शन से जोड़कर देखा जा रहा है। तुलसी की चाय इन लक्षणों को कम करने में मदद करती है। तुलसी के पत्तों से बनी चाय पीने से सर्दी-खांसी, ज़ुकाम, अस्थमा और अन्य एलर्जिक रिएक्शन्स में कमी आती है। इससे, म्यूकस और गले-छाती में महसूस होने वाली जकड़न भी कम होती है।
डायबिटीज़ के मरीज़ों को कोविड-19 के प्रति अधिक संवेदनशील बताया जा रहा है। ऐसे में, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना डायबिटिक्स के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, तुलसी के सेवन से मेटाबॉलिज़्म बढ़ता है और फैट बर्न करने में मदद होती है। जिससे, ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।