Tamarind for Weight Loss: हेल्दी वेट लॉस फूड है इमली, जानें कैसे करना चाहिए इमली का सेवन, ताकि झटपट हो वजन कम

सांभर, चटनी, अचार और रसम जैसे पारम्परिक पकवानों में इमली का गूदा मिलाया जाता है। इन्हें, भी अपनी थाली में शामिल करें। लेकिन, बाज़ार में मिलने वाली इमली की मीठी गोलियां या कैंडी खाने से बचें। क्योंकि, उनमें मिठास के लिए चीनी मिलायी जाती है। जो, कैलोरी से भरपूर होती है। इसीलिए, आपका वेट लॉस होने की बजाय वजन बढ़ने की संभावाना अधिक है।  इसी तरह, इमली को उसके नैचुरल रूप में इस्तेमाल करने के लिए ये 2 तरीके आज़माए जा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : January 2, 2020 10:17 AM IST

वेट लॉस के लिए इमली (Tamarind for Weight Loss) का सेवन मदद करता है। जी हां, कुछ स्टडीज़ में .यह कहा गया है कि इमली एक हेल्दी वेट लॉस फूड है । दरअसल,  इन स्टडीज़ के मुताबिक इमली (Tamarind for Weight Loss) में एक खास यौगिक तत्व होता है जिसे, हाइड्रोसाइट्रिक एसिड (hydroxycitric acid -HCA) नाम से जाना जाता है। जिससे, वेट लॉस के लिए मदद होती है।

हेल्दी वेट लॉस फूड है इमली , जानें कैसे करती है यह वजन कम करने में मदद (Tamarind for Weight Loss):

इमली (Tamarind for Weight Loss) खाने से शरीर में फैट जमा होने की प्रक्रिया पर प्रभाव पड़ता है। इमली के तत्व शरीर में फैट या चर्बी जमा नहीं होने देते है। इसमें,  मौजूद एंजाइम्स फैट बर्न की प्रक्रिया को तेज़ करते हैं। यही नहीं, इमली खाने से आप ओवर इटिंग जैसी परेशानी से भी बच सकते हैं। क्योंकि, यह सेरोटोनिन नामक न्यूरोट्रांसमिटर्स का स्तर बढ़ाता है। जो, दिमाग को भूख लगने का संकेत देते हैं।

विटामिन सी से भरपूर फल है इमली। इसमें, विटामिन ई, विटामिन बी, आयरन, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस भी होता है। जो, इसे एक हेल्दी फूड बनाते हैं। भारतीय रसोइयों में इमली को इसके खट्टे स्वाद और औषधिय गुणों के काऱण कई तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है। इसे, अपनी डायट में शामिल करने से ना केवल आपको फैट बर्न करने में मदद होगी। बल्कि, इससे भूख कंट्रोल करने में भी मदद होती है।

Ways to reduce Belly Fat: बेली फैट नहीं हो रहा कम, तो ध्यान दें डायट पर, झटपट होगी बेली फैट कम, आज़माएं ये 2 टिप्स

वेट लॉस के लिए ऐसे करें इमली का सेवन:

सांभर, चटनी, अचार और रसम जैसे पारम्परिक पकवानों में इमली का गूदा मिलाया जाता है। इन्हें, भी अपनी थाली में शामिल करें। लेकिन, बाज़ार में मिलने वाली इमली की मीठी गोलियां या कैंडी खाने से बचें। क्योंकि, उनमें मिठास के लिए चीनी मिलायी जाती है। जो, कैलोरी से भरपूर होती है। इसीलिए, आपका वेट लॉस होने की बजाय वजन बढ़ने की संभावाना अधिक है।  इसी तरह, इमली को उसके नैचुरल रूप में इस्तेमाल करने के लिए ये 2 तरीके आज़माए जा सकते हैं।

  • पकी हुई इमली को 30 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखें। इसे, मसलकर, अच्छी तरह मिक्स करें और फिर छानें। इसमें, चुटकीभर काला नमक मिलाएं और पी जाएं।
  • ताज़ी कच्ची इमली की 2-3 फलियों का छिलका उतारकर पीसें। फिर, इसे एक गिलास पानी के साथ पीएं।

Exercise Tips for Diabetics: डायबिटीज़ मैनेजमेंट में मदद करता है वेट लॉस, जिम गए बिना वेट लॉस करें ऐसे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source