
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
You can quickly minimise obesity fast, but many experts do not recommend rapid weight loss because it can cause many types of damage to health. In this article, we will tell you some tips to lose weight so you can reduce your weight in just seven days.
Belly Fat: वेट लॉस के लिए लोग बहुत कोशिशें करते हैं। खासकर, महिलाओं को अपना बेली फैट कम करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है।लगातार बैठकर काम करने, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं के कमर और पेट के हिस्से में बहुत अधिक फैट जमा होने लगता है। जिससे, तोंद या बिग बेली निकल आती है। जैसा कि बेली फैट कई अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है, इसीलिए अक्सर डॉक्टर्स भी इसे कम करने की सलाह देते हैं। महिलाएं अपने नकिले हुए पेट के कारण परेशान हो जाती हैं। वे इस शारीरिक बदलाव से आत्मविश्वास भी खोने लगती हैं। बेली फैट घटाने के लिए ऐसे में काली मिर्च आपकी मदद कर सकती है। काली मिर्च से बनी हर्बल चाय बढ़ी हुई तोंद घटाने में असरदार पायी गयी है। (Drinks for Belly Fat reduction at home in hindi)
ब्लैक पेपर या काली मिर्च (Black Pepper Benefits) मेटाबॉलिज़्म बढ़ाने वाला फूड है। जैसा कि वजन कम करने के लिए मेटाबॉलिक रेट का तेज़ होना ज़रूरी है। इसीलिए, काली मिर्च का सेवन वेट लॉस (Weight Loss Food) के लिए अच्छा है। साथ ही साथ काली मिर्च पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों से भी आराम दिलाती है। जिससे, ब्लोटिंग, कॉन्स्टिपेशन और गैस जैसी परेशानियां कम होती हैं, जो कुछ हद तक पेट का आकार बढ़ाने में योगदान देती हैं। यही नहीं काली मिर्च फैट बर्निंग प्रक्रिया को भी तेज़ करता है। जिससे, वेट लॉस के बेहतर रिज़ल्ट्स दिखायी पड़ते हैं।
लगातार बैठकर करते हैं काम, बढ़ सकता है कैंसर का रिस्क, स्टडी में किया गया दावा
Diabetes Diet Tips: डायबिटीज़ में ये 5 फल खाना है सेफ, नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल
बरसात में संभलकर खाएं ये 4 फूड्स, सेहत को हो सकते हैं नुकसान