... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : June 27, 2018 5:44 PM IST
आपने भी सुना ही होगा कि छोटी-छोटी चीजें बड़े काम आती हैं। हमारी डायट में भी यही नियम लागू होता है। जिम में थोड़ी और मेहनत करने के साथ आप थोड़ा ज़्यादा पानी पीते हैं और वजन घटाने की कोशिश करते हैं। वेट लॉस की कोशिश में लोग अलग-अलग तरीके आजमाते हैं और हेल्थ ड्रिंक्स भी पीते हैं। खैर, अगर आप अपनी नियमित डायट और एक्सरसाइज पर बहुत ध्यान देते हैं, तो आपके लिए एक और टिप है जो वेट लॉस की आपकी कोशिश में मददगार साबित हो सकता है। यह टिप काफी आसान है और यह छोटी-सी टिप है अजवाइन और जीरे वाला पानी पीना।
हम यह नहीं कह रहे हैं कि केवल इस पानी को पीने से आपका वजन कम हो सकता है लेकिन इससे मदद ज़रूर मिल सकती है। यह टिप दे रही हैं ट्रेनर और पाइलेट एक्सपर्ट रुची किशोर, जो मुंबई में सचिन जोशी के फिटनेस सेंटर वाइकिंग ट्रांस फिटनेस से जुड़ी हैं। रूचि खुद यह नुस्खा ट्राई कर चुकी हैं और उन्होंने बताया कि किस तरह उन्होंने तीन वर्षों में खुद का वजन 90 किलो से 65 किलो तक कम किया। हालांकि दो बच्चों की मां रूचि ने अपनी डायट में कई बदलाव किए वहीं साथ ही उन्होंने अजवायन और जीरे का पानी भी लगातार पिया।
'मैं रात में जीरा और अजवायन को पानी के साथ उबालती थी और सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पी जाती थी,’ रूचि ने बताया इससे उन्हें वजन घटाने में मदद मिली और फैट को तेजी से बर्न करने में मदद मिली। हम रूचि की बातों को नकार नहीं सकते क्योंकि अजवायन हमारे पाचन में सुधार करता और मेटाबॉलिज़्म भी तेज करता है और इसकी वजह से वजन घटाने में मदद होती है। दूसरी ओर, जीरा और पानी एक शक्तिशाली डिटॉक्सिफाइंग एजेंट के रूप में काम करता है, इससे बार-बार लगने वाली भूख रुकती ह, मेटाबॉलिज़्म बढ़ता है और वजन घटाने में भी मदद होती है। जब इन दोनों का एक साथ इस्तेमाल किया जाता है तो आप ही सोचिए यह वेट लॉस में कितना फायदेमंद साबित होता होगा।
ऐसे बनाएं यह नुस्खा:
एक बर्तन में डेढ़-डेढ़ चम्मच अजवाइन और जीरा लें और इसे एक लीटर पानी के साथ उबालें। बर्तन को आंच से उतारें और इसे ठंडा होने के बाद पीएं। आप जितने दिन तक वजन घटाने की कोशिश करें तब तक इस नुस्खे को हर सुबह तैयार करके पीएं।
Read this in English.
अनुवादक: Sadhana Tiwari
चित्रस्रोत: Shutterstock.