
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 20, 2020 10:56 AM IST
जानें वेट लॉस के लिए हर्बल टी पीने का सही तरीका, नहीं करेंगे ये ग़लतियां तो होगा पूरा फायदा
Weight Loss Mistakes: वेट लॉस (Weight Loss) के लिए हर्बल टी (Drinking Herbal Tea for Weight Loss) पीने की आदत बहुत से लोगों ने अपनायी है और कई लोग इसे अपना भी रहे हैं। ग्रीन टी (Green Tea) और व्हाइट टी (White Tea) के अलावा और भी कई प्रकार की हर्बल टीज़ (Herbal Tea) हैं जो, वेट लॉस के लिए पी जाती हैं। नैचुरल इंग्रीडिएंट्स से बनी इस प्रकार की चाय ना केवल वजन कम करती है। बल्कि, साथ ही पेट की समस्याओं को भी कम करती है। साथ ही, मेटाबॉलिज़्म और कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी सही रखते हुए यह वेट मैनेजमेंट और दिल की सेहत बेहतर रखने में भी सहायक मानी जाती है। लेकिन, हर्बल टी के ये सारे फायदे आपको तभी मिलेंगे, जब आप इसका सेवन सही तरीके से करेंगें। (Common Mistakes people make while Drinking Herbal Tea for weight Loss)
दरअसल, बहुत से लोग नियमित हर्बल टी का सेवन तो करते हैं। लेकिन, उनको उसके सेवन का सही तरीका नहीं पता होता। जिससे, उन्हें इसके फायदे नहीं मिल पाते और वजन में कोई बदलाव नज़र नहीं आता। इसीलिए, हर्बल टी पीते समय यह ग़लतियां करने से बचें। (Weight Loss Mistakes in hindi)
कई लोगों को हर्बल टी का स्वाद पसंद नहीं आता। कुछ लोग हर्बल टी के कसैले या कड़वे स्वाद को पसंद नहीं करते। इसीलिए, वो इसकी लज़्ज़्त बढाने के लिए इसमें शहद या चीनी मिलाते हैं। लेकिन, शहद मिलाना जहां वेट लॉ स के लिहाज से थोड़ा मददगार साबित हो सकता है वहीं, शक्कर या चीनी मिलाने से आप एक्स्ट्रा कैलोरी कंज्यूम कर लेते हैं। जो, आपके वेट लॉस प्लान को विफल कर सकता है। (Weight Loss Mistakes)
ऐसे भी कुछ लोग होते हैं जिनके पास समय की कमी होती है। इसीलिए, वे अपनी हर्बल चाय (Herbal Tea) ज़्यादा मात्रा में बनाकर रखते हैं। जिसे, वह अपनी ज़रूरत के हिसाब से गर्म करके पीते हैं। लेकिन, ऐसा करने से चाय में मिलायी जाने वाली नैचुरल चीज़ों के गुण और तत्व नष्ट हो जाते हैं। जिससे, आपको कोई फायदा नहीं मिलता। इसीलिए, हमेशा एक कप ही चाय बनाएं और उसे तुरंत पीएं।(Common Weight Loss Mistakes) इसी तरह ठंडी हो चुकी हर्बल टी को बार-बार गर्म करते हुए पीना भी इसे ख़राब बना सकता है। (Weight Loss Mistakes people make)
भले ही हर्बल टी (Herbal Tea benefits) सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इसीलिए, एक कप से अधिक हर्बल टी पीना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। पर, फास्ट रिज़ल्ट्स के लिए हर घंटे हर्बल टी पीने से बचें। क्योंकि, यह सेहत के लिए घातक साबित हो सकता है। जैसा कि हर चीज को एक सीमित मात्रा में ही खाना या पीना चाहिए। इसीलिए, हर्बल टी पीते समय भी इसकी मात्रा का ख्याल रखें। अपने डायटिशियन से पूछें कि आपके लिए दिन भर में कितने कप हर्बल टी पीना ठीक है। (Weight Loss Mistakes)
मंदिरा बेदी लॉकडाउन में कर रही हैं एक्सरसाइज़, जानें कितना फायदेमंद है उनका यह वर्कआउट प्लान
Weight Loss Tip: बिना एक्सरसाइज़ और डायट के भी हो सकता है वेट लॉस , अपनाएं ये स्मार्ट तरीके