Weight Loss: इन पॉइंट्स को दबाने से वजन होगा कम, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा असर

Weight Loss: लॉकडाउन के चलते घर में कैद रहना पड़ रहा है। ऐसे में सबसे अधिक समस्या इस बात की है कि घर पर बैठने से मोटापा और अधिक बढ़ेगा। ये समस्या अधिकतर लोगों को सता रही होगी। अगर आप भी इन्हीं बातों से परेशान हैं, तो आज हम इसका समाधान (Weight Loss) बताने जा रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 26, 2020 12:17 PM IST

Weight Loss: लॉकडाउन के चलते घर में कैद रहना पड़ रहा है। ऐसे में सबसे अधिक समस्या इस बात की है कि घर पर बैठने से मोटापा और अधिक बढ़ेगा। ये समस्या अधिकतर लोगों को सता रही होगी। अगर आप भी इन्हीं बातों से परेशान हैं, तो आज हम इसका समाधान (Weight Loss) बताने जा रहे हैं। आज हम आपको वजन कम करने का एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे आप बैठे-बैठे घर में अपना वजन कम कर सकते हैं।

हम बात कर रहे हैं एक्यूप्रेशर की। एक्यूप्रेशर एक प्राचीन चीनी उपचार पद्धति है। इस पद्धति को अपनाकर आप अपने वजन को कुछ ही दिनों में कम कर सकते हैं। एक्यूप्रेशर (Acupressure) से सिर्फ वजन कम ही नहीं, बल्कि तमाम समस्याओं को कम किया जा सकता है। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे प्वाइंट्स (Acupressure points) बताने जा रहे हैं, जहां रोजाना दबाकर आप अपने बढ़ते वजन को कम कर सकते हैं।

होंठ और नाक के बीच का प्वाइंट्स

अगर आप ऊपरी होंठ और नाक के बीच की जगह के हिस्से पर प्रेशर देते हैं, तो इससे वजन कम होता है। इस प्रेशर प्वाइंट को शुइगौ स्पॉट कहते हैं। अगर रोजाना 2 से 3 मिनट तक इस प्वाइंट पर मसाज करें, तो इससे मेटाबोलिज्म अच्छा होता है और वजन कम होता है।

कोहनी प्वाइंट

कोहनी क पास एक प्रेशर प्वाइंट होता है, जिसे दबाने से आप अपने वजन को कम कर सकते हैं। इस प्वाइंट को ढूंढने के लिए आप सबसे पहले अपनी बांह को थोड़ा मोड़ें, इसके पास नीचे की ओर उस पॉइंट को ढूंढे।

Self Quarantine and Fitness: कोविड-19 और सेल्फ क्वारंटाइन के दौरान हेल्दी और फिट रहने के लिए शिल्पा शेट्टी ने लोगों को दीं टिप्स

ये प्वाइंट आपकी कोहनी के करीब एक इंच नीचे होता है। अगर आप रोजाना इस प्वाइंट को दो-तीन मिनट तक दबाएंगे, तो इससे तेजी से वजन कम किया जा सकता है।

इयर प्वाइंट

कान के निचले हिस्से पर भी एक प्वाइंट होता है, जिसे दबाने से आप अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं। इस प्वाइंट पर आप अपनी उंगलियों के सहारे से प्रेश करें, इससे आपको काफी राहत भी मिलेगी। इस जगह को करीब 1 से दो मिनट तक प्रेश करें, इससे वजन कुछ ही दिनों में कंट्रोल होगा।

Tips to Control Weigh Gain: कई दिनों से बंद हैं घर में? बढ़ रहा है वजन, तो इन तरीकों से करें वेट गेन को कंट्रोल

अगर आप नियमित रूप से इन प्वॉइंट्स पर प्रेश करते हैं, तो कुछ ही दिनों में आपका वजन कंट्रोल होगा। इन प्वाइंट्स पर प्रेश करने से भूख नहीं लगती है और मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है। इसलिए वजन काफी तेजी से घटता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source