Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
वेट लॉस (Weight Loss Natural Food) के लिए तरबूज या वॉटरमेलन (watermelon benefits) मददगार होता है। इसीलिए, बहुत से लोग आजकल 'वॉटरमेलन डायट' अपना रहे हैं। दरअसल, एक्सपर्ट्स इसे एक फैड डायट की तरह बताते हैं। जिससे, झटपट वेट लॉस (Weight Loss Natural Food) करने की कोशिश की जाती है। जिसके, शरीर पर नुकसान भी हो सकते हैं। लेकिन, वेट लॉस के लिए पसंद किए जाने के पीछे तरबूज़ के वो प्रभाव हैं जो इसके सेवन के बाद आपके शरीर पर पड़ते हैं। और इस तरह शरीर का वजन कम होता हुआ दिखायी पड़ता है।
पानी से भरपूर फूड (Weight Loss Natural Food) :
वॉटरमेलन को वेट लॉस के लिए पसंद करने के पीछे इसमें मौजूद पानी की मात्रा भी है। दरअसल, तरबूज़ का 90 फीसदी हिस्सा पानी होता है। इसीलिए, यह शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है। तो, वहीं इसमें मौजूद फाइबर से पेट भरा हुआ महसूस होता है। इससे, आपको देर तक भूख नहीं लगती। ना ही, आपका अनाप-शनाप चीज़ें खाने का मन करता है। जिससे, वेट लॉस में मदद होती है।
Raw Food Diet: रॉ फूड डायट है वेट लॉस का एक पॉप्युलर तरीका, जानें क्या हैं इसके फायदे और नुकसान
कैलोरी काउंट का ध्यान रखने वालों के लिए तरबूज़ (watermelon benefits) बहुत अच्छा फल है। इस लाल रसीले फल की एक सर्विंग या यूं कहें कि 100 ग्राम तरबूज़ खाने से आप केवल 28-30 कैलोरी ही लेते हैं।
तरबूज में एक खास प्रकार का एमिनो एसिड पाया जाता है। जिसे, आर्ज़नीन कहते हैं। आर्ज़नीन एक फैट बर्निंग तत्व है। जिससे, तरबूज़ (watermelon benefits) का सेवन करने के बाद फैट बर्न करना भी आसान होता है। इससे, वेट लॉस में ही मदद होती है।