... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : January 20, 2023 2:29 PM IST
डाइट और वजन कम करने वाले खाने से जुड़े इन 4 मिथ पर न करें विश्वास! फायदे की जगह होगा नुकसान
वजन कम करना कोई आसान काम नहीं, इसके लिए बहुत मेहनत और जज्बे की जरूरत है। वजन कम करने के लिए आपको कई महीनों तक अपने पसंदीदा फूड्स से दूर रहना होता है, इंटेंस वर्कआउट करना होता है और अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होता है। ये सब चीजें करने के बाद तब कहीं जाकर वजन कम होता है। हालांकि जब आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे होते हैं तो आपको बहुत से लोग सलाह देने वाले मिल जाते हैं। लेकिन कौन सी सलाह आपके लिए सही है और कौन सी गलत इसे पहचान पाना थोड़ा मुश्किल होता है। अगर आप भी वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको भी ऐसी कई सलाह मिलती होंगी, जिनपर आपको न चाहते हुए भी अमल करना होता होगा। आइए आपको बताते हैं ऐसी 4 गलत सलाह के बारे में, जिनपर विश्वास करने से पहले आपको 100 बार सोचना चाहिए।
इस बात को जानना बहुत जरूरी है कि हमारे शरीर के अंगों को ग्लूकोज की जरूरत होती है और शरीर को कार्ब के माध्यम से ही ग्लूकोज मिलता है। हालांकि कुछ फूड्स से फैट बढ़ सकता है लेकिन आपकी बॉडी को कुछ करने के लिए अधिक फैट की आवश्यकता होती है। इसलिए जरूरी है कि कार्ब लें।
शरीर के दो जरूरी अंग हैं फैट और मसल्स। इसलिए अगर आप को पूरी बॉडी का फैट लूज करना है तो आपको कोई एक नहीं बल्कि फुल बॉडी वर्कआउट करने की जरूरत होती है। बहुत से लोग सिर्फ एब्स पर ही फोकस करते है जबकि आपकी जांघ व कूल्हे पर चढ़ा फैट भी परेशानी का सबब बन सकता है।
जब बात डिटॉक्स की होती है तो उसका मतलब शरीर से जिद्दी चर्बी नहीं बल्कि शरीर से विषाक्त पदार्थो को बाहर निकालना होता है। बहुत से हर्बल प्रोडक्ट है, जो ये दावा करते है कि बॉडी को डिटॉक्स करने से ब्लड शुगर लेवलको कम करने और पेट फूलने जैसी परेशानी को कम करने मे मदद मिलती है लेकिन ऐसा 100 फीसदी सही नहीं है। जंक फूड खाने के बाद आपको ये जरूर महसूस हो सकता है।
बार-बार खाना आपके वजन को घटाने में मुश्किल पैदा कर सकता है क्योंकि ऐसा करने से आपका कैलोरी इनटेक बढ़ सकता है, जिसकी वजह से आपको वेट मैनेजमेंट में मुश्किल हो सकती है। इसलिए खाने की मात्रा पर ध्यान दें।