क्या नींबू-पानी शहद पीने से घटता है वजन? जानें वेट लूज से जुड़ी इंटरनेट की 5 मिथक बातें

कई बार बिना डॉक्टर्स की सलाह के डाइट फॉलो करने से शरीर पर बुरा असर पड़ने लगता है। आज हम आपको इस लेख के जरिए कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपको वजन घटाने में मदद (Weight Loss Myth) मिल सकती है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : September 15, 2020 5:10 PM IST

Weight Loss Myth : गलत लाइफस्टाइल के कारण लोग कई समस्याओं के शिकार हो रहे हैं। दुनिया में हर तीसरा व्यक्ति मोटापे का शिकार है। ऐसे में लोग अपना वजन कम करने की कोशिश करते हैं, लेकिन बहुत से ऐसे लोग हैं, जो अपना वजन कम करने के लिए डॉक्टर के बदले इंटरनेट की राह चुनते हैं। इंटरनेट के जरिए हो सकता है आपको सही जानकारी मिलें, लेकिन हर किसी का शरीर एक जैसा नहीं होता है और सभी के शरीर की क्षमता अलग-अलग होती है, तो जरूरी नहीं कि इंटरनेट पर बताए गए टिप्स से आप अपना वजन कम (Weight Loss Myth) कर सकते हैं।

कई बार बिना डॉक्टर्स की सलाह के डाइट फॉलो करने से शरीर पर बुरा असर पड़ने लगता है। आज हम आपको इस लेख के जरिए कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपको वजन घटाने में मदद (Weight Loss Myth) मिल सकती है।

नींबू पानी और शहद

अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए बहुत से लोग नींबू पानी में शहद मिलाकर उसका सेवन करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इससे आपका वजन कम नहीं होता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो 1 चम्मच शहद में करीब 200 कैलोरी होती है। इसके अलावा खाली पेट नींबू का सेवन करने से गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

फल और सब्जियों से घटता है मोटापा

फल और सब्जियां सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इसमें किसी बात का शक नहीं है, लेकिन सिर्फ फल और सब्जियों के सेवन से वजन को घटाया जा सकता है, ऐसा कहना गलत हो सकता है। वजन को कम करने के लिए डाइट में लो कार्ब्स और हाई प्रोटीन को भी शामिल करना बहुत ही जरूरी होता है।

एप्पल साइडर सिरका

आपने कई बार इंटरनेट पर पढ़ा होगा कि बैली फैट को कम करने के लिए सुबह खाली पेट सेब का सिरका पीना चाहिए। इससे आप अपने वजन को घटा सकती हैं। लेकिन आपको बता दें कि खाली पेट एप्पल विनेगर का सेवन करने से पेट में अल्सर की शिकायत हो सकती है। इसके साथ ही यह गले में जलन और नर्वस सिस्टम को भी ठीक करने में आपकी मदद करता है।

भूखे पेट रहना

कई लोग ऐसे हैं, जो अपना वजन कम करने के लिए खाना-पीना सब छोड़ देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इससे शरीर का बीएमआर कम हो जाता है, जिससे हमारी बॉडी कमजोर हो जाती है। वजन को कम करने के लिए कैलोरी और कार्ब्स को कम करना जरूरी होता है, लेकिन खाना छोड़ना नहीं।

सप्लीमेंट्स

अधिकतर जिम जाने वाले लोग अपना वजन कम करने के लिए सप्लीमेंट्स लेते हैं। लेकिन इन सप्लीमेंट्स से आपकी किडनी फेल हो सकती है। इसके साथ ही वेट लूज सप्लीमेंट्स का अधिक सेवन करने से हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ता है।

पेट की चर्बी को मोम की तरह है पिघलाना? तो डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें

अब बिना एक्सरसाइज और डाइटिंग किए भी कर सकते हैं 1 दिन में 200 कैलोरी बर्न, जानिएं कैसे?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source