Weight Loss Mistakes: अगर करना है वेट लूज़ तो खाएं सही मात्रा में कैलोरी वाला भोजन

सही डायट और एक्सरसाइज के बावजूद कई बार लोगों को उनके वजन में उतना अंतर नहीं दिखायी पड़ता जितना कि उनका गोल होता है। तो वहीं कई लोग वजन तो कम कर लेते हैं लेकिन वेट लॉस के साथ ही वो बीमार पड़ने लगते हैं। इसकी वजह आपकी कुछ ग़लतियां भी हो सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 7, 2019 12:20 PM IST

वेट लॉस (Weight Loss) कुछ लोगों के लिए बहुत मुश्किल हो सकता है। सही डायट और एक्सरसाइज के बावजूद कई बार लोगों को उनके वजन में उतना अंतर नहीं दिखायी पड़ता जितना कि उनका गोल होता है। तो वहीं कई लोग वजन तो कम कर लेते हैं लेकिन वेट लॉस के साथ ही वो बीमार पड़ने लगते हैं। इसकी वजह आपकी कुछ ग़लतियां (Weight Loss mistakes) भी हो सकती हैं।

इम्यूनिटी, मसल लॉस और कमज़ोरी जैसी कई परेशानियां वेट लॉस के बाद महसूस होने लगती हैं जो कि इस बात का संकेत हैं कि आपका वेट लॉस हेल्दी ( Healthy Weight Loss mistakes) नहीं है। इसीलिए अगर आप हेल्दी वेट लॉस करना चाहते हैं तो कुछ गल़तियों से बचने की कोशिश करें।  वेट लॉस के लिए खा रहे हैं सलाद, तो ना करें ये ग़लतियां ।

लो-कैलोरी फूड खाएं पर ज़ीरो-कैलोरी फूड नहीं:

भोजन से मिलने वाली कैलोरी शरीर की कार्यप्रणाली के आवश्यक शक्ति प्रदान करती है। वजन कम करने के लिए लो-कैलोरी डायट ज़रूरी है। लेकिन जब बहुत कम कैलोरी लेते हैं तो आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में शक्ति नहीं मिलती। इस स्थिति में आपका शरीर आपके शरीर में मौजूद बॉडी फैट और आपकी मांसपेशियों से शक्ति प्राप्त करने की कोशिश करता है। इस तरह आप शारीरिक रुप से कमज़ोर महसूस करने लगते हैं। यह स्थिति बहुत खतरनाक है क्योंकि इसकी वजह से कई बार डिहाइड्रेशन, ब्लड प्रेशर और ब्लड ग्लूकोज़ लेवल्स बहुत कम हो जाते हैं जो कि जानलेवा साबित हो सकता है।

प्रोटीन की कम मात्रा साबित हो सकती है जानलेवा:

यह एक और बड़ी ग़लती है जो लोग वेट लॉस की कोशिश और डायटिंग करते समय करते हैं। कम भोजन करने के चक्कर में लोग अपनी डायट से प्रोटीन की मात्रा कम कर देते हैं। ऐसा ना करें इसकी वजह से हेल्दी वेट लॉस का आपका गोल पूरा नहीं हो पाएगा। एक्सपर्ट्स का भी यही मानना है कि वेट लॉस के दौरान भी हमारे शरीर को सही मात्रा में प्रोटीन की ज़रूरत पड़ती है। प्रोटीन की कमी होने पर मांसपेशियों को नुकसान होता है। इसीलिए अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो अपने भोजन में अपनी फूड हैबिट्स के अनुसार दूध, दाल, पनीर, डेयरी, अंडा, पोल्ट्री जैसी चीज़ें शामिल करें।