... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Weight Loss Trick: नींबू पानी में काला नमक मिलाकर पीने से कम हो जाती है शरीर की चर्बी और बॉडी भी होती है डिटॉक्स
अगर आप वजन घटाने या फिर अपनी कमर पर चढ़ी चर्बी को कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं तो डाइट और एक्सरसाइज दो ऐसी चीजे हैं, जिन पर ध्यान देना आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी हैं। वजन घटाने की कोशिश में लगे हुए लोगों के लिए इस बात को जानना बेहद जरूरी है कि कुछ फूड्स को एक साथ मिलाकर लेने से आपको अपने मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद मिल सकती है, और यही चीज आपको तेजी से वजन घटाने में बहुत मदद करती है। इन्हीं फूड्स कॉम्बिनेशन में से एक है, काला नमक वाला नींबू पानी पीना।
कमर पर चढ़ी जिद्दी चर्बी को कम करने के लिए सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू के साथ काला नमक मिलाकर पीना बेहद ही कारगर उपाय माना गया है। नींबू, विटामिन सी का एक बेहतरीन स्त्रोत है और इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती। इतना ही नहीं ये एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो आपके शरीर में पोषक तत्वों की भी आपूर्ति करता है।
नींबू पानी पीने से आपमें संतुष्टि की भावना बढ़ती है साथ ही ये आपको हाइड्रेटेड रखता है, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और वजन कम करने में मदद करता है। इस पेय में काला नमक मिलाने से और भी कई स्वास्थ्य लाभ बढ़ जाते हैं। दरअसल काला नमक प्राकृतिक खनिजों से समृद्ध होता है, जो मानव शरीर के स्वस्थ कार्यों के लिए बहुत आवश्यक हैं।
यह पेय, पाचन समस्याओं से पीड़ित लोगों की समस्या को कंट्रोल करने में मदद करता है। इस पेय को पीने से आपको मल त्याग ठीक करने में मदद मिलती है और आप अपच की समस्या से भी दूर रहते हैं। वजन कम करने के लिए आपका पाचन ठीक होना भी बहुत ज्यादा जरूरी है। अगर आपका पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं कर रहा है तो आपको वजन कम करने में बहुत ज्यादा मुश्किल हो सकती है। इसके अलावा, ये पेय आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे आपके मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वजन घटाने की प्रक्रिया तेज हो जाती है।
नींबू पानी में काले नमक मिलाकर पीने से पाचन तंत्र के पीएच स्तर को बनाए रखने में भी मदद कर सकता है, जो एसिडिटी, त्वचा रोग, ऑस्टियोपोरोसिस और गठिया की समस्या को कम करने में मदद करता है। काला नमक आपके द्वारा खाए गए भोजन से अधिक पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करता है। एंटीऑक्सिडेंट से समृद्ध होने के कारण ये पेय हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित करता है और रक्त वाहकिओं के भीतर रक्त के थक्के बनने से रोकता है।
एक गिलास पानी लें (सामान्य या गर्म पानी ही लें और ठंडे पानी से बचें) और 2 बड़े चम्मच नींबू का रस और एक चुटकी काला नमक डालें।
इसे अच्छे से मिलाएं और पिएं।
आप सुबह उठकर खाली पेट या फिर अपने भोजन के बाद इस पेय का सेवन कर सकते हैं।
आपको यह ध्यान रखने की जरूरत है कि यह सिर्फ एक ट्रिक है, जो आपके वजन घटाने में मदद कर सकती है। केवल इस पेय को पीने से ही आप वजन कम नहीं कर सकते हैं बल्कि हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज करना भी बहुत जरूरी है।