Weight Loss: वजन कम करना है तो रोजाना पीएं नींबू पानी की जगह ये ड्रिंक्स, जानें बनाने की विधि

कई हेल्थ एक्सपर्ट भी कॉफी के सेवन को स्वास्थ्य के लिए प्रभावी बताते हैं। बहुत से ऐसे लोग हैं, जो कॉफी का सेवन वजन कम (Weight Loss) करने के लिए करते हैं। लेकिन हम यहां पर नींबू ब्लैक कॉफी की बात कर रहे हैं ना कि दूध और चीनी युक्त कॉफी की। आज हम आपको वजन कम करने के लिए नींबू कॉफी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो स्वास्थ्य के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : April 14, 2020 2:36 PM IST

वजन कम करना इन दिनों काफी बड़ा टास्क हो चुका है। कई लोग अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल (Weight Loss) करने के लिए एक्सरसाइज करते हैं। वहीं बहुत से ऐसे लोग होते हैं, तो अपने खान-पान में बदलाव करते हैं। इन्हीं चीजों में से कॉफी भी एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जिससे वजन कंट्रोल (Weight Loss) किया जा सकता है। अधिकतर लोगों को कॉफी काफी पसंद होती है। कई लोग अपने दिन की शुरुआत कॉफी से करते हैं, जो उनके मूड को काफी बेहतर बनाते हैं। कॉफी के सेवन से ध्यान केंद्रित करने में काफी मदद मिलती है, इसके साथ ही हमारा दिन काफी उर्वावान होता है।

कई हेल्थ एक्सपर्ट भी कॉफी के सेवन को स्वास्थ्य के लिए प्रभावी बताते हैं। बहुत से ऐसे लोग हैं, जो कॉफी का सेवन वजन कम (Weight Loss) करने के लिए करते हैं। लेकिन हम यहां पर नींबू ब्लैक कॉफी की बात कर रहे हैं ना कि दूध और चीनी युक्त कॉफी की। आज हम आपको वजन कम करने के लिए नींबू कॉफी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो स्वास्थ्य के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है।

कॉफी और नींबू ( Coffee And Lemon)

नींबू और कॉफी दोनों की वजन को कम करने के लिए अच्छे माने जाते हैं। अबतक आपने इन्हें अलग-अलग रूप में इस्तेमाल किया होगा। लेकिन अगर आप नींबू और कॉफी का सेवन एक साथ करते हैं, तो यह काफी तेजी से वजन घटने में आपकी मदद करता है।

नींबू के फायदे (Benefits of lemon)

नींबू के जूस का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। इसलिए सुबह नींबू पानी पीने की सलाह दी जाती है। इसके सेवन से अवांछित विषाक्त पदार्थों और धातु शरीर के बाहर निकल जाते हैं। ये लिवर में पित्त रस के उत्पादन में हमारी मदद करता है। जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है।

कॉफी के फायदे (Benefits of coffee)

कॉफी एक उत्तेजक पदार्थ है जो आपको कई घंटों तक एक्‍सरसाइज करने के लिए मदद करता है।  इसमें थियोब्रोमाइन, थियोफिलाइन, कैफीन और क्लोरोजेनिक एसिड जैसे तत्व जैविक रूप से सक्रिय यौगिक हैं। यह तत्व बढ़ते वजन को तेजी से घटाने में हमारी मदद करता है। इसके अलावा कैफीन आपके सेंट्रल नर्वस सिस्‍टम को बढ़ाकर आपकी फैट सेल्‍स को टूटने के लिए संकेत भेजता है।

इसके अलावा ये एपिनेफ्रिन या एड्रेनालाईन हार्मोन को तेजी से जारी करने में सहायक है। ये ब्रेक डाउन सेल को गतिशील करने और उन्‍हें और फ्री फैटी एसिड के रूप में आपके शरीर द्वारा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध बनाता है। इसके अलावा ये तत्‍व आपके मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाकर ज्‍यादा कैलोरी बर्न करने में भी सहायक है।

कॉफी-नींबू का मिश्रण

कॉफी और नींबू के मिश्रण में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है, जो हमारे शरीर को अत्यधिक मात्रा में मुक्त कणों के हानिकारक प्रभाव से बचातेा है। सुबह अगर नींबू और कॉफी का मिश्रण पीते हैं, तो इससे पेट की चर्बी काफी कम होगी। इसलिए चाय या फिर दूध वाली कॉफी की जगह पर आप नींबू कॉफी का सेवन करें, इससे आपके सेहत पर भी पॉजीटिव असर दिखेगा।

कैसे तैयार करें नींबू-कॉफी मिश्रण?

  • एक कप पानी को गर्म करें।
  • इस पानी में आधा चम्मच कॉफी डालें। इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
  • अब इसमें आधा चम्मच नींबू डालें।
  • इस मिश्रण को एक्सरसाइज करने से कम से कम 30 मिनट पहले पीएं।

पढ़ें ये भी-  घर पर वर्कआउट करने के दौरान बरतें ये सावधानियां, वरना शरीर पर पड़ सकता है उल्टा असर

लॉकडाउन में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स देखते-देखते आंखों को होती है कई समस्याएं, डायट में शामिल करें ये फूड्स

Loss of Appetite: क्या लॉकडाउन में अचानक से होने लगी है भूख ना लगने की समस्या? जानें इसके कारण और उपाय

Fitness during Lockdown: लॉकडाउन में घर पर रोज 10 हजार स्टेप्स पूरे करने के टिप्स

कमर की बढ़ती चर्बी से हैं परेशान? रोजाना करें ये 4 योगासन

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source