Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
वेट लॉस (Best diet for Weight loss) के लिए जहां स्पेशल डायट्स (best diet) की सलाह दी जाती है। वहीं, हाल ही में प्रकाशित एक स्टडी में यह कहा गया कि इसके लिए किसी विशेष डायट की ज़रूरत नहीं पड़ती। बस एक ऐसी डायट का चयन काफी है जिसे, लोग आसानी से और पूरी ईमानदारी से लम्बे समय तक फॉलो कर सकें। हाल ही में अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में एक डेटा साझा किया गया। इसमें, 250 लोगों पर आधारित एक स्टडी के आधार पर कुछ दावे किए गए। (Best diet for Weight loss )
Raw Food Diet: रॉ फूड डायट है वेट लॉस का एक पॉप्युलर तरीका, जानें क्या हैं इसके फायदे और नुकसान ।
इन सभी 250 लोगों का वजन अधिक था। जिन्होंने, मेडिटेरियन डायट (Mediterranean diet), इंटरमिटेन्ट फास्टिंग (intermittent fasting) और पैलियो डायट की मदद से वेट लॉस करने की कोशिशें की। स्टडी के दौरान ऐसा देखा गया इन लोगों नें तेज़ी से वेट लॉस ( Weight loss) किया। इन तीनों प्रकार की डायट में मेडिटेरियन डायट को अधिक फायदेमंद और असरदार माना गया। (lose weight)
स्टडी के लिए सभी प्रतिभागियों को 12 महीने तक उनकी पसंदीदा डायट (diet chart) को फॉलो करने के लिए कहा गया। लेकिन, धीरे-धीरे देखा गया कि इस निश्चित अवधि से पहले ही लोगों ने अपनी निर्धारित डायट को लेना बंद कर दिया। (Best diet for Weight loss), इस स्टडी के दौरान 57 फीसदी लोगों नें मेडिटेरियन डायट को आखिर तक फॉलो किया। जबकि, 54 फीसदी लोदगों ने फास्टिंग और केवल 35 लोगों ने पैलियो डायट (paleo diet) का निश्चित अवधि तक सेवन किया। इसके पीछे कई वजहें रहीं। जैसे, डायट में शामिल खाद्य पदार्थों से बोरियत या अन्य फूड्स के लिए लालच।
वे सारे प्रतिभागी जिन्होंने मेडिटेरियन डायट फॉलो की। उन्होंने अपने मील में फल, सब्ज़ियों, साबुत अनाज, होल ग्रेन ब्रेड और सीरिअल्स शामिल किए। इसके अलावा नट्स, बीन्स, हेल्दी सीड्स और ऑलिव ऑयल के अलावा बहुत सीमित मात्रा में मछली, अंडा, डेयरी प्रॉडक्ट्स और रेड मीट जैसे फूड का भी सेवन किया।
जैसा कि इऩ तीनों प्रकार की डायट को बहुत हेल्दी माना जाता है। क्योंकि, इनमें पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य शामिल किए जाते हैं। लेकिन, स्टडी के आयोजकों के मुताबिक एक अच्छी डायट वही है जिसे, लोग ज़्यादा समय तक फॉलो कर सकें और उसके फायदे प्राप्त कर सकें।
Natural Weight Loss Remedy: नीम के फूलों से होता है वेट लॉस, ऐसे करें इसका सेवन