... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : October 28, 2020 10:50 AM IST
Weight Loss In Winters: 30 के बाद वाली लड़कियां अपनी बढ़ी तोंद को इन 8 फूड्स से कर सकती हैं कम, घटाएं कमर साइज
Weight Loss In Winters: बरसों से ऐसी मान्यता रही है कि वजन कम करने की कोशिश में जुटे लोगों को अपनी कमर से जिद्दी चर्बी गायब करने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का ही सेवन करना चाहिए। लेकिन सवाल सबके सामने यही है कि बाजार में 5000 से ज्यादा विभिन्न किस्म के फल और सब्जियां उपलब्ध हैं और इनमें में से आप सबसे अच्छे फूड्स की पहचान कैसे कर सकते हैं? खैर, आपकी इस समस्या का हमारे पास एक प्रभावी समाधान है। जर्नल न्यूट्रिएंट्स में हाल ही में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, कुछ विशिष्ट फलों और सब्जियों का सेवन कर महिलाओं को दूसरों लोगों की तुलना में तेजी से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। इस अध्ययन से ये बात साफ हुई है कि अपनी डाइट में कुछ विशिष्ट भोजन को एड करने से 4 साल की अवधि में आपका लंबे समय तक वजन कम हो सकता है। इसलिए, अगर आप स्वस्थ वजन बनाए रखना चाहते हैं और फिट रहना चाहते हैं तो अपने आहार में इन खाद्य पदार्थों को जरूर शामिल करें।
फूलगोभी कैलोरी में कम होती है और ये चावल व आटे जैसे उच्च कैलोरी फूड्स के लिए एक विकल्प हो सकती है। एक कप फूलगोभी में सिर्फ 25 कैलोरी होती है, इसलिए आप वजन बढ़ाए बिना बुहत सारी गोभी खा सकते हैं। यह उन महिलाओं के लिए सबसे अच्छी सब्जी है, जो कि 46 से 51 साल के बीच वजन कम करना चाहती है। लेकिन अगर आपकी उम्र 33 से 40 साल है तो ये आपके लिए तीसरी सबसे अच्छी सब्जी है।
एक कप कच्ची फलियों में सिर्फ 31 कैलोरी होती है, इसमें फैट नहीं होता है और केवल 3.6 ग्राम शुगर होती है। यह विटामिन सी, के, ए, कैरोटीनॉयड, एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर से भरी होती है। अगर आपकी उम्र 46-51 है तो वजन कम करने के लिए फलिया आपके लिए तीसरा सबसे अच्छा भोजन है।
शिमला मिर्च को आप सलाद या सैंडविच में डाल सकते हैं और ये आपको वजन कम करने में काफी हद तक मदद कर सकती हैं। रंग-बिरंगी शिमला मिर्च कैलोरी में कम होती है और फैट बर्न करने वाले गुणों से संपन्न होती है। यह विटामिन सी से भरी हुई होती है, जो पेट की चर्बी को कम करने और आपके मूड को बेहतर बनाने में मदद करती है।
गाजर भी वजन घटाने के अनुकूल एक कम कैलोरी वाला फूड है, जिसे महिलाओं को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। फाइबर और बीटा-कैरोटीन में उच्च, गाजर को कई तरीकों से अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है। आप गाजर का रस, सलाद या स्मूदी भी ले सकते हैं। गाजर पित्त स्राव में मदद करती है, जो बदले में फैट को बर्न करने का काम करती है और वजन कम करती है।
जब बात वजन घटाने की होती है तो आप हरे पत्तेदार साग को भूल नहीं सकते हैं। इनमें पोषक तत्वों की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, कैलोरी भी कम होती है और फाइबर से भी भरपूर होते हैं। हरी सब्जियों में फाइबर की मात्रा तृप्ति को बढ़ावा देने और बेवजह के अनहेल्दी फूड को खाने से रोकने में भी आपकी मदद करता है।
33 से 40 साल की उम्र की महिलाओं के लिए ब्रोकोली वजन घटाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण सब्जी है। यह हरी सब्जी कार्ब का एक अच्छा स्रोत है और फाइबर भी इसमें अधिक पाया जाता है। ब्रोकोली के रोजाना सेवन से कब्ज और जरूरत से ज्यादा भोजन करने को रोकने में भी मदद मिल सकती है।
सेब और नाशपाती दोनों ही वजन घटाने के लिए शीर्ष पांच सबसे हेल्दी फलों में से एक माने जाते हैं। दोनों फाइबर से भरे होते हैं और इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसके अलावा, इनमें कैलोरी भी बेहद कम होता है, जो इन्हें वजन घटाने के अनुकूल फल बनाता है।
विटामिन सी, पोटेशियम और फाइबर से भरपूर, स्ट्रॉबेरी वजन घटाने का एक और उत्कृष्ट वाला फल है। 1 कप कटी हुई स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से आप विटामिन सी की दैनिक खुराक का 163 प्रतिशत प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, यह एंटीऑक्सिडेंट में समृद्ध है और कैलोरी में भी काफी कम होता है।