Weight loss Herbal Remedies: वेट लॉस के लिए हर्बल तरीका आज़माना चाहते हैं, तो ज़रूर पीएं त्रिकाटु काढ़ा

Trikatu Kadha for Weight Loss: हर्बल नुस्खों और नैचुरल फूड्स की मदद से वेट लॉस की कोशिश करने वाले लोगों को त्रिकटु काढ़ा आज़माना चाहिए। इसे, एक अच्छे वेट लॉस टिप के तौर पर कई एक्सपर्ट्स देते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : January 6, 2020 12:50 PM IST

वेट लॉस ( Weight loss Herbal Remedies) के लिए अलग-अलग तरीके  (Weight loss Tip) अपनाए जाते हैं। जैसे, एक्सरसाइज़, डायट और लाइफ स्टाइल। हर्बल नुस्खों और नैचुरल फूड्स की मदद से वेट लॉस की कोशिश करने वाले लोगों को त्रिकटु काढ़ा (Trikatu Kadha for weight loss) आज़माना चाहिए। इसे, एक अच्छे वेट लॉस टिप के तौर पर कई एक्सपर्ट्स लोगों को देते हैं। खासकर, सर्दियों के मौसम में त्रिकटु काढ़ा पीने से कई तरह से सेहत को भी फायदा होता है।

त्रिकाटु काढ़ा (Trikatu Kadha for weight loss) है वेट लॉस के लिए एक कारगर टिप ( Weight loss Herbal Remedies):

यह काढ़ा काली मिर्च , सूखी अदरक या सूंठ, पिपली जैसी चीज़ों के मिश्रण से बनता है। इन सभी चीज़ों की तासीर गर्म होती है। इसीलिए, इन्हें इस मिश्रण में शामिल किया गया है। ये सभी चीज़ें मेटाबॉलिज़्म बढ़ाने का काम करती हैं। त्रिकटु काढ़ा (Trikatu Kadha for weight loss) कोलेस्ट्रॉल लेवल्स को भी कंट्रोल करने में मदद करता है। इससे, डायजेशन से जुड़ी समस्याएं जैसे ब्लोटिंग, गैस और अपच या इनडायजेशन से भी राहत मिलती है।

त्रिकटु की मदद से दिल की सेहत को बेहतर बनाना भी आसान होता है। क्योंकि,  इसमें शामिल मसालों और औषधियों की मदद से कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रखने और कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों की संभावना कम करने में भी मदद होती है।

Stomach Ailments : एलर्जी, कॉन्स्टिपेशन और बहुत ज़्यादा खट्टे फल खाने से हो सकता है पेट दर्द।

ऐसे बनाएं त्रिकटु काढ़ा (Trikatu Kadha for weight loss):

बराबर मात्रा में काली मिर्च, सूखी अदरक या सोंठ और पिपली का पाउडर लेकर मिक्स करें। एक बार सेवन के लिए, इस मिश्रण का 2 चम्मच लें। इसे, एक गिलास पानी में मिलाएं। रात भर के लिए इस मिश्रण को यूं ही रहने दें।  सुबह खाली पेट इस पानी को पी जाएं।

Belly Fat: एक्सरसाइज़ और डायटिंग के बाद भी बेली फैट नहीं हो रहा कम, हो सकती हैं ये 3 वजहें!

हालांकि,  कुछ लोगों को त्रिकटु काढ़ा तीखा लग सकता है। क्योंकि,  काली मिर्च और पिपली का स्वाद तीखा है। ऐसे में, एक-दो चम्मच शहद इसमें, मिलाया जा  सकता है। चूंकि,  शहद को भी वेट लॉस के लिहाज से एक अच्छा फूड माना जाता है। इसीलिए,  शहद के इस्तेमाल से त्रिकटु काढ़े वेट लॉस के लिए नैचुरल और सेफ तरीका है त्रिकटु काढ़ा। के फायदे बढ़ भी जाते हैं।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस काढ़े के परिणाम नियमित सेवन से होते हैं। इसीलिए, कुछ महीनों तक इसे नियमित रूप से लें।

यह भी पढ़ें-  Weight Loss Tips for Brides: जल्द होने वाली है शादी? तो, शादी से पहले वेट लॉस के लिए फॉलो करें ये 3 टिप्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source