
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : April 1, 2020 1:54 PM IST
Weight Loss Healthy Food: चाहिए स्लीम फिगर और फ्लैट टमी, तो खाएं अलसी के बीज
Weight Loss Healthy Food: वेट लॉस के लिए हमेशा स्पेशल डायट प्लान और फैड डायट्स अपनाना ही ज़रूरी नहीं होता। अपनी डायट में सही चीज़ों को संतुलिल मात्रा में शामिल करने से भी वेट लॉस होता है। जैसा कि, हेल्दी वेट लॉस नैचुरल फूड्स की सलाह ही हमेशा दी जाती है। इसीलिए, अपने किचन में मौजूद साधरण और छोटी-छोटी चीज़ों के गुणों और वेट लॉस में उनकी भूमिका पर ध्यान दें। ऐसी ही एक चीज़ है फ्लैक्सीड या अलसी के बीज। जिनके लड्डूओं को बनाने और खिलाने का काम हर भारतीय परिवार में कोई ना कई करता रहता है। इसके पीछे वेट लॉस जैसे हेल्दी कारण ही होते हैं, कि लोग पारम्परिक अनाज और मसालों का इस्तेमाल करने को ही प्राथमिकता देते हैं। (Weight Loss Healthy Food)
वेट लॉस के लिए अलसी यानि फ्लैक्सीड एक कारगर नुस्खा है। यह शरीर में से एक्सट्रा फैट को बर्न करने का काम करता है। वेट लॉस के लिए ज़रूर तत्वों जैसे डायटरी फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटी-ऑक्सिडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है।
कुछ समय पहले प्रकाशित एक स्टडी में कहा गया कि फ्लैक्सीड्स में मौजूद डायटरी फाइबर और हेल्दी फैट्स वेट ल़ॉस में मदद करते हैं। इस स्टडी के अनुसार वेट लॉस के लिए रोज़ाना, 30 ग्राम तक फाइबर की ज़रूरत पड़ती है। इसके अलावा, हाई फाइबर डायट वजन कम करने के साथ टाइप 2 डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा भी कम करती है।
ऐसी ही एक और स्टडी में बताया गया कि फाइबर से शरीर का मेटाबॉलिज़्म बढ़ता है। जिससे, वेट लॉस तेज़ी से औऱ प्रभावी तरीके से होता है।
ओमेगा-3 से भरपूर होते हैं अलसी के बीज, अब फ्लैक्सीड की नई प्रजाति का पता लगाया गया