Weight Loss Food: वेट लॉस के लिए रोज़ पीएं व्हाइट टी, होंगे और भी कई फायदे

जिस तरह ग्रीन टी को वेट लॉस के लिए अच्छा माना जाता है। उसी तरह, व्हाइट टी भी वेट लॉस के लिए अच्छा ड्रिंक है।  दरअसल, इसे पीने से शरीर में फैट सेल्स के जमाव को रोकने या ब्रेक करने में मदद होती है। जिससे, फैट बर्न करना आसान हो जाता है। नतीजतन, वेट लॉस होता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 7, 2020 11:08 AM IST

व्हाइट टी ( White tea benefits) या सफेद चाय को चाय की सबसे हेल्दी वेरायटीज़ में से गिना जाता है। क्योंकि, इनका स्वाद नैचुरल होता है। जिसके, पीछे वजह है इसका अन प्रोसेस्ड होना। जी हां, व्हाइट टी ( White tea benefits)  को चाय की बाकी वेरायटीज़ की तुलना में कम से कम प्रोसेसिंग से गुज़रना पड़ता है। जिसकी वजह से यह एंटी-ऑक्सिडेंट्से से भरपूर और स्वादिष्ट भी होती है। इसे पीने से शरीर की कार्य प्रणालियों को बेहतर तरीके से काम करने में मदद होती है।

रोज़ पीएं व्हाइट टी, होंगे कई फायदे ( White tea benefits):

वेट लॉस ड्रिंक है व्हाइट टी:

यह शायद किसी के लिए भी सबसे खुशी की बात होगी कि, उनकी चाय हेल्दी होने के साथ वेट लॉस में भी मददगार है। जी हां, जिस तरह ग्रीन टी को वेट लॉस के लिए अच्छा माना जाता है। उसी तरह, व्हाइट टी भी वेट लॉस के लिए अच्छा ड्रिंक है।  दरअसल, इसे पीने से शरीर में फैट सेल्स के जमाव को रोकने या ब्रेक करने में मदद होती है। जिससे, फैट बर्न करना आसान हो जाता है। नतीजतन, वेट लॉस होता है।

डाय़बिटीज़ के लिए अच्छी:

हाई ब्लड शुगर लेवल्स या डायबिटीज़ में व्हाइट टी पीना एक अच्छी आदत साबित हो सकता है। दरअसल, विभिन्न स्टडीज़ में यह बात कही गयी है कि, व्हाइट टी पीने से ब्लड ग्लूकोज़ लेवल कंट्रोल करने में मदद होती है। इससे,  इंसुलिन के सही इस्तेमाल में भी शरीर को मदद मिलती है। इसीलिए, डायबिटिक्स के लिए व्हाइट टी फायदेमंद मानी जाती है।

Long Pepper Benefits: डायबिटिक्स के लिए फायदेमंद है पिपली का सेवन, ब्लड शुगर लेवल रहता है नियंत्रित, होता है वेट लॉस।

अच्छी ओरल हेल्थ की गारंटी:

हेल्दी गम्स या स्वस्थ मसूड़े पाने के लिए व्हाइट टी का सेवन मददगार साबित हो सकता है। इससे, दांत भी स्वस्थ और चमकीले बनते हैं। दरअसल, सफेद चाय या व्हाइट टी में फ्लोराइड, टैनिन्स और फ्लेवोनॉयड की अच्छी मात्रा होती है जो कि दांतों से जुड़ी कई परेशानियों मसलन, कैविटीज़, सड़न और पीलापन को कम करती है।

Diabetes Diet Mistakes: डायबिटीज़ में ना करें ये 3 ग़लतियां, हो सकता ब्लड शुगर लेवल बुरी तरह प्रभावित।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source