Weight Loss Drinks: वेट लॉस के लिए खाली पेट पीएं एवोकाडो और चिया सीड्स से बनी ये स्मूदीज़, बेली फैट होगा झटपट कम

सुबह खाली पेट स्मूदीज़ पीना भी ऐसा ही एक हेल्दी और कारगर पर्याय हो सकता है। यहां पढ़ें कुछ ऐसी ही स्मूदीज़ की रेसिपी, जो आपके वेट लॉस गोल को अचीव करने में आ सकती हैं काम। (Weight Loss Drinks )

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 18, 2021 12:25 PM IST

Weight Loss Drinks: क्या आप वेट लॉस करना चाहते हैं? या अपने बढ़े हुए पेट को अंदर करना चाहते हैं? हम समझ सकते हैं कि इसके लिए आप कई तरह से कोशिश कर रहे होंगे। कम खाने से लेकर एक्सरसाइज तक सबकुछ ट्राई करने के बाद भी  अगर आपको वजन कम करने में परेशानी हो रही है तो आपको अपनी डायट पर दोबारा ध्यान देना चाहिए। एक्सपर्ट्स के अनुसार, हेल्दी वेट लॉस के लिए यह बात महत्वपूर्ण होती है कि, आप सुबह खाली पेट क्या खाते या पीते हैं। इसी तरह आपका ब्रेकफास्ट या सुबह का नाश्ता भी वेट लॉस में बड़ी भूमिका निभाता है। (Weight Loss Tips in Hindi)

बेली फैट और वेट लॉस के लिए सबसे ज़रूरी टिप

Weight Loss Tip in hindi हेल्दी वेट लॉस के लिए, एक्सरसाइज़ के साथ-साथ हेल्दी डायट और लाइफस्टाइल पर भी ध्यान देना चाहिए।

सुबह अगर आप ऐसी हेल्दी चीज़ों का सेवन करेंगे जो वेट लॉस में मददगार हैं तो आपको निश्चित ही फायदा होगा। इसी तरह वेट लॉस की कोशिश करने वालों को फैट बर्निंग और कैलोरी बर्न के साथ-साथ न्यूट्रिशन का भी ख्याल रखना चाहिए ताकि, शरीर का पोषण हो और किसी भी पोषक तत्व की कमी की स्थिति ना बनें।

सुबह खाली पेट स्मूदीज़ पीना भी ऐसा ही एक हेल्दी और कारगर पर्याय हो सकता है। स्मूदीज़ पीने से मेटाबॉलिज़्म (Metabolism) बढ़ता है जिससे, वेट लॉस की प्रक्रिया (Fast Weight Loss) भी तेज़ होती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि वेट लॉस के लिए किन फलों, सब्ज़ियों और सीड्स से बनी स्मूदीज़ पीनी चाहिए। यहां पढ़ें कुछ ऐसी ही स्मूदीज़ की रेसिपी, जो आपके वेट लॉस गोल को अचीव करने में आ सकती हैं काम। (Weight Loss Drinks )

Weight Loss Drinks भोजन अगर नर्म और लिक्विड के रूप में होगा तो वह वेट लॉस में मदद कर सकता है। इसीलिए, एक्सपर्ट्स फ्रूट शेक और स्मूदीज़ पीने की सलाह देते हैं

क्या वेट लॉस के लिए स्मूदीज़ पीना है फायदेमंद?

कुछ स्टडीज के अनुसार, स्मूदीज पीना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। इन एक्सपर्ट्स का दावा है कि भोजन अगर नर्म और लिक्विड के रूप में होगा तो वह वेट लॉस में मदद कर सकता है। इसीलिए, एक्सपर्ट्स फ्रूट शेक और स्मूदीज़ पीने की सलाह देते हैं। लेकिन, ये ड्रिंक्स हमेशा ताज़े फलों और सब्ज़ियों से बनाकर ही पीएं। बाज़ार से खरीदा गया डिब्बाबंद वेट लॉस ड्रिंक आपके किसी काम का नहीं साबित होगा।

वेट लॉस के लिए पीएं ये हेल्दी स्मूदीज़ (Healthy Smoothies For Weight Loss):

बादाम के दूध और चिया सीड्स की स्मूदी

सामग्री

  • बादाम का दूध (Almond milk)
  • चिया सीड्स (Chia seeds )
  • पके हुए केले
  • कोको पाउडर
  • कटे हुए बादाम

ऐसे बनाएं स्मूदी (Almond Milk-Chia Smoothie Recipe For Weight Loss)

  • किसी ब्लेंडर में सारी चीज़ें पलटें। बादाम के टुकड़ों को अलग रखें क्योंकि उन्हें ऊपर से बुरकना होगा।
  • अब, सारी चीज़ों को ब्लेंडर की मदद से ब्लेंड करें। जब मिश्रण पीस जाए तो उसमें चॉकलेट मिलाएं।
  • फिर, इसे एक गिलास में पलटें और ऊपर से बादाम और चॉकलेट की कतरनें फैलाएं।

इस ग्रीन स्मूदी से फैट बर्न होगा तेज़ (Fat Burning Green Smoothie)

ग्रीन स्मूदीज़ वेट लॉस के लिए एक हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक मानी जाती हैं। पालक, एवोकाडो और चिया सीड्स से आप हेल्दी ग्रीन स्मूदी बना सकते हैं।  आपको इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी-

सामग्री

  • आमंड मिल्क, लो-स्किम्ड मिल्क
  • ओट्स
  • चिया सीड्स (रातभर भिगोकर रखे हुए)
  • दालचीनी
  • पका हुआ केला
  • एवोकाडो
  • मैपल सिरप या कच्चा हनी
  • पालक के पत्ते
  • फ्लैक्सीड (Flax seeds)

ऐसे बनाएं ग्रीन स्मूदी

  • मिक्सर में सारी चीज़ें पीसकर एक पतला पेस्ट तैयार करें।
  • फिर इसे एक गिलास में पलटें।
  • स्मूदी पर ऊपर से एक चम्मच शहद डालें। फिर, भिगोए हुए चिया सीड्स फैलाएं।
  • अब एक चम्मच से सारी चीजों को मिक्स कर दें।
  • सुबह नाश्ते में यह स्मूदी पीने से आपको एनर्जी मिलेगी, स्किन हेल्दी बनेगी और बॉडी डिटॉक्स भी होता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.