... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : July 11, 2020 10:55 AM IST
Women tend to have more brown fat than men.
Belly Fat Drink : मोटापा बढ़ने का असर सबसे अधिक पेट पर ही दिखता है। पेट और कमर (Belly Fat) के आसपास बढ़ी चर्बी के कारण हम बहुत ही असहज मससूस करते हैं। इसके अलावा मोटापा (Weight Loss) बढ़ने पर धीरे-धीरे जांघों और हाथों पर भी चर्बी जमा होने लगती है। शरीर पर जमा चर्बी के कारण हमें उठने-बैठने में काफी परेशानी (Belly Fat Drink ) होती है।
वजन बढ़ने से कई अन्य समस्याएं भी होने लगती हैं। जैसे- कमर में दर्द, जोड़ों में दर्द, सांस लेने में परेशानी, गुर्दे में खराबी, शरीर में सूजन, आंतो के रोग और हृदय संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं।
पेट की चर्बी बहुत ही जिद्दी होती है, जिसे पिघलाना बहुत ही मुश्किल होता है। पेट की चर्बी को कम करने के लिए हम आए दिन कोई न कोई घरेलू उपाय अपनाते हैं, लेकिन रिजल्ट नहीं मिलता है। मगर कुछ ऐसे ड्रिंक्स हैं, जिसकी मदद से आप अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। आज हम आपको बेकिंग सोडा (Baking Soda) और एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar) से एक ड्रिंक बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे पेट की चर्बी (Belly Fat) कुछ ही दिनों में पिघल जाएगी।
कई स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि एप्पल साइडर विनेगर से वजन कंट्रोल काफी तेजी से किया जाता है। यह शरीर की बढ़ती चर्बी को खत्म करने में हमारी मदद करता है। एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar) में मौजूद घटक मेटाबॉलिज्म बेहतर करने में हमारी मदद करता है।
यह क्रेविंग से बचाता है और पेट में फैट को शरीर में जमने नहीं देता है। बढ़ते वजन को कम करने में एप्पल साइडर विनेगर हमारी मदद करता है। यह रक्त शर्करा (Blood Sugar) के स्तर को सुधार में हमारी मदद करता है। इसके साथ ही यह वायरल संक्रमण से लड़ने में हमारी मदद करता है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। इसके साथ ही बेकिंग सोडा भी तेजी से वसा को पिघलाने में हमारी मदद करता है।
बेकिंग और एप्पल साइडर विनेगर से तैयार ड्रिंक ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में हमारी मदद करतचा है। यह परिपूर्णता की भावना को बढ़ावा देता है और कैलोरी की मात्रा को कंट्रोल करता है। एप्पल साइडर विनेगर और बेकिंग सोडा ड्रिंक को तैयार करना बहुत ही आसान है।
अगर आप इस ड्रिंक को रोजाना पीने का प्लान कर रहे हैं, तो एक बार डॉक्टर्स से जरूर संपर्क करें। खासकर अगर आपको डायबिटीज, पाचन संबंधी समस्याएं, मुंह और गले में खराश जैसी समस्याएं हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेना बहुत ही जरूरी है।
क्या ब्रा लेस होना महिलाओं के लिए है फायदेमंद? जानें सेहत पर इसका असर
पेट फूलने की समस्या से हैं परेशान? इन उपायों से सिर्फ 5 मिनट में पाएं राहत