नए साल के पहले सोमवार से फॉलों करेंगे ये 5 डाइट टिप्स तो महीने के आखिर में मिलेगी फ्लैट तोंद, पाएं परफेक्ट फिगर

अगर आप भी वजन कम करना चाह रहे हैं लेकिन ये तय नहीं कर पा रहे हैं कैसे तो हम आपको बता रहे हैं कि नए साल पर कैसे आप अपने वेट लॉस रूटीन को फॉलो कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : January 2, 2023 12:17 PM IST

नया साल अपने साथ नई ऊर्जा लेकर आता है और लेकर आता है नया जोश। दरअसल जो चीजें हम बीते दिनों में नहीं कर पाते हैं उसे हम आने वाले दिनों के लिए प्लान करते हैं और सोचते हैं कि नए साल की शुरुआत में उन चीजों को करना शुरू करेंगे। हेल्दी रहने और वजन कम करने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते लेकिन बाहर बाजार में बिकने वाले फूड्स जी ललचाने का काम करते हैं और ज्यादातर लोग अपने रास्ते से भटक जाते हैं। यही वजह है कि वजन घटाना किसी मुश्किल काम से कम नहीं है, जिसके पीछे काफी मेहनत लगती है। इस बात को जान लीजिए कि वजन कम करने के लिए कोई शार्टकट नहीं बल्कि सिर्फ लगन और मेहनत से ही वजन कम किया जा सकता है। अगर आप भी वजन कम करना चाह रहे हैं लेकिन ये तय नहीं कर पा रहे हैं कैसे तो हम आपको बता रहे हैं कि नए साल पर कैसे आप अपने वेट लॉस रूटीन को फॉलो कर सकते हैं।

नए साल पर इन तरीकों से घटाएं वजन

1-ज्यादा से ज्यादा सीजनल फूड्स खाएं

हर मौसम की अपनी कुछ विशेष सब्जियां और फल होते हैं, जो आपको बीमारियों से दूर रखने के साथ-साथ हेल्दी रखने का भी काम करती हैं। अगर आप चाहते हैं कि बदलते मौसम में आप हमेशा फिट रहे हैं तो बाजार में बिकने वाले अनहेल्दी फूड्स के बजाए मौसमी फलों व सब्जियों का सेवन शुरू कर दें, जो आपको हेल्दी और फिट बनाए रखने में मदद करेगा।

2-ताजा खाएं

अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन कंट्रोल रहे या फिर हेल्दी रहें तो आपको हमेशा बाहर के फूड्स के बजाए ताजा खाना ही खाना चाहिए। इसमें कोई दो राय नहीं कि घर के खाने से अच्छा कुछ भी नहीं होता है और घर का खाना आपको हेल्दी रखने में मदद करता है इसलिए बाहर के खाने के बजाए घर के खाने का ही विकल्प चुनें।

3-खाने को ज्यादा से ज्यादा चबाएं

हमेशा ये सलाह दी जाती है कि खाने को चबा-चबाकर ही खाना चाहिए, जिसकी मदद से हमें ज्यादा से ज्यादा पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। दरअसल खाने को नहीं चबाने से आपके पेट को उस खाने को पचाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और आप खाने में मौजूद पोषक तत्वों से वंचित रह जाते हैं, जिसकी वजह से दूसरी परेशानियां होती हैं।

4-ज्यादा न खाएं

बहुत से लोग मनपसंद खाना दिखते ही टूट पड़ते हैं और अगर आप भी उन्हीं लोगों में शामिल हैं तो आपको अपनी इस आदत को सुधारने की जरूरत है। जी हां, अगर आपको ये महसूस हो कि आप अपना पेट 80 फीसदी तक भर चुका है तो फिर खाना बंद कर दें क्योंकि जरूरत से ज्यादा खाना आपको बीमारियों का शिकार बनाता है और आपके लिए वजन को कंट्रोलकरना मुश्किल हो जाता है।

5-हाइड्रेशन

गर्मी हो या सर्दी पानी पीना और अपने आप को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है, इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि शरीर में पानी की कमी न होने दें। आप चाहें तो सिर्फ पानी भी पी सकते हैं या फिर फ्रूट जूस, सब्जियों के जूस, नारियल पानी, नींबू पानी जैसी चीजों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, जो आपको हाइड्रेट रखने में मदद करेगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source