
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 29, 2018 4:34 PM IST
वजन कम करना हो तो स्वाद के साथ पेट का ख्याल भी रखना चाहिए। © Shutterstock
वेट लॉस के लिए सही डायट अहम है। वजन घटाने और वजन बढ़ने से रोकने के लिए हम बहुत-सी कोशिशे करते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट की राय है कि 70 फीसदी वजन को अच्छे खानपान और 30 फीसदी वजन को एक्सरसाइज के जरिए कम किया जा सकता है। लेकिन कुछ लोग अपने स्वाद का ख्याल इतना रखते हैं कि वे अपनी डायट कंट्रोल नहीं कर पाते और झिझकते हुए भी मसालेदार और ऑयली फूड खा लेते हैं। नतीजतन आपकी सेहत तो ख़राब होती ही है और वजन कम होने की बजाय बढ़ने लगता है। हम यहां आपको दे रहे हैं कुछ हेल्दी डायट टिप्स जो वेट कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकती हैं।
सुबह नाश्ते में लें फल
सुबह नाश्ते में मिल्क शेक पीएं। पपीता, केला और संतरे जैसे फलों से बना शेक आपको दिनभर के लिए शक्ति देगा। इन पौष्टिक फलों से आपको पोषण भी मिलेगा और आप दिनभर फुर्तिला महसूस करेंगे। फलों में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता और यह आपके दिल की सेहत को भी सुधारता है।
ऐसे हेल्दी बनाएं लंच
दोपहर का भोजन भी हेल्दी रखें। मांसाहारी खानेवाले लोग अपने लंच में चिकन स्टू ले सकते हैं यह बेहतरीन होगा। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसी तरह आप अगर शाकाहारी भोजन खाते हैं तो आप चना सोया मसाला खा सकते हैं। यह कम कैलोरीवाली डिश है जो कई मसालों से भरपूर होती है और आपके वजन के साथ आपके स्वाद का भी ख्याल रखेगा।
इवनिंग स्नैक
शाम 4 बजते ही आपको हल्की-सी भूख सताने लगती है और आप झटपट एक पैकेट आलू चिप्स या बर्गर खरीदकर खा लेते हैं। लेकिन ये चीज़ें ऑयली होती हैं और इनमें कैलोरी और फैट की मात्रा भी अधिक होती है। इसीलिए अगर आप वेट लॉस करने की कोशिश में हैं तो यह सब खाने से बचें। शान की भूख मिटाने के लिए फल या खीरे से बने पैनकेक्स खा सकते हैं। इसके अलावा चाय-बिस्किट जैसा हल्का नाश्ता खा सकते हैं।
डिनर
रात का खाना हल्का रखना पचने के हिसाब से तो अच्छा होता ही है और यह वेट लॉस के हिसाब से भी अच्छा है। डिनर के लिए सबसे बेहतर विकल्प सब्जियों का सलाद है। अपने सलाद को ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए उसमें गोभी, धनिया, पुदीना और मूली के हरे पत्ते जैसी सब्जियां मिलाने की कोशिश करें। उबला सब्ज़ियों को थोडा़ उबालकर सलाद भी बना सकते हैं। इस तरह से आपका पेट भी भर जाएगा और आप हल्की-फुल्की चीज़ें खा लेंगे।