Weight Loss Tips For Thyroid Patients: थायराइड मरीजों के लिए बढ़ता वजन हो सकती है एक बड़ी चिंता, वेट लॉस के लिए फॉलो करें ये डाइट टिप्स

जानें थायराइड के मरीजों को वेट लॉस के लिए किस तरह की डाइट लेनी चाहिए और किन फूड्स से करना चाहिए परहेज।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 7, 2022 4:24 PM IST

Weight loss diet tips for Thyroid patients: थायराइड तेजी से फैलती एक लाइफस्टाइल डिजिज है जो अन्य कई स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ी हुई हो सकती है। आंकड़ों के अनुसार, भारत में 10 प्रतिशत से अधिक आबादी थायराइड के रिस्क की चपेट में है। थायराइड शरीर में थायराइड हार्मोन्स की कमी के कारण होने वाली एक समस्या है और इस स्थिति में गले के पास स्थित थायराइड ग्लैंड (thyroid gland)  द्वारा बहुत कम मात्रा में हार्मोन्स का  निर्माण होता है और इन्हीं हार्मोन्स की कमी के कारण थायराइड या हाइपोथाइरायडिज्म (hypothyroidism) की स्थिति बनती है। इस स्थिति के लक्षणों की बात करें तो गले के आसपास सूजन, डबल चिन और शरीर का वजन बेतहाशा बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। विशेषकर थायराइड की मरीज महिलाओं में मोटापे का एक बड़ा कारण उनकी यह स्थिति ही हो सकती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, थायराइड का कोई स्थायी इलाज नहीं है लेकिन,अपनी लाइफस्टाइल पर ध्यान देकर और वजन को नियंत्रित रखते हुए इस स्थिति को मैनेज किया जा सकता है। इस लेख में आप पढ़ सकेंगे वेट लॉस के कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में जो थायराइड के मरीजों के लिए मददगार साबित हो सकती हैं। आइए जानें थायराइड के मरीजों को वेट लॉस के लिए किस तरह की डाइट लेनी चाहिए और किन फूड्स से करना चाहिए परहेज। (  Weight loss diet tips for Thyroid patients in Hindi)

आयोडिन की मात्रा पर दें थोड़ा ध्यान

आयोडिन एक ऐसा तत्व है जो शरीर के लिए ना केवल जरूरी है बल्कि थायराइड ग्लैंड (thyroid gland) को सही तरीके से काम करने में सहायता भी करता है। शरीर में आयोडिन की कमी के चलते यह ग्लैंड खुद को नियंत्रित नहीं कर पाता और इसकी कार्यप्रणाली भी सही तरीके से नहीं चल पाती। जानकारों की मानें तो थायराइड के मरीजों को भोजन में आयोडिन की मात्रा (iodine intake) का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसे लोगों को अधिक मात्रा में आयोडिन-रिच फूड्स खाने चाहिए। आयोडिन की अच्छी मात्रा के लिए इन फूड्स का सेवन किया जा सकता है-

  • अंडे, मछली और अन्य सी-फूड्स
  • मीट, चिकन और अन्य प्रकार के एनिमल प्रोटीन (animal protein)

मीठा कम खाएं

शक्कर या आर्टिफिशियल मिठास वाले फूड्स जैसे कैंडीज, बोतलबंद शर्बत, मिठाइयां और कुकीज आदि का सेवन थायराइड में नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसीलिए, ऐसे थायराइड पेशेंट्स जिन्हें मीठा खाने का शौक है उन्हें अपनी इस आदत में बदलाव करना चाहिए। शक्कर से परहेज करने से वेट लॉस में भी सहायता हो सकती है। जब मीठा खाने की इच्छा हो तो शक्कर की बजाय थोड़ी-सी मात्रा में गुड़, फल, खजूर और किशमिश का सेवन किया जा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source