वेट लॉस के लिए कितना फल और कितनी सब्ज़ियां खानी चाहिए?

अक्सर लोगों के मन मे सवाल आता है कि, एक दिन में कितनी मात्रा में फलों और सब्ज़ियां का सेवन करना चाहिए। एक्सपर्ट्स के अनुसार दिनभर में सब्ज़ियों और फ्रूट्स की 3 सर्विंग्स शरीर के लिए फायदेमंद होती हैं। हालांकि, पर्याप्त मात्रा में कैलोरी और अन्य पोषक तत्व प्राप्त करना भी महत्वपूर्ण है। इसीलिए, अगर आप वेट लॉस के लिए डायट प्लान करते समय सही मात्रा में फलों और सब्ज़ियों को अपनी डायट में शामिल करना आवश्यक होता है। (Weight Loss Diet Tips in Hindi)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 15, 2020 11:13 PM IST

Weight Loss Diet: वेट लॉस के लिए नैचुरल, ऑर्गैनिक और हेल्दी डायट सबसे अधिक (Weight Loss Tip) सहायक हो सकती है। इसीलिए, ताज़े फल, मौसमी सब्ज़िया और सलाद खाने की सलाह सारे डायटिशियन्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स देते हैं।। लेकिन, अक्सर लोगों के मन मे सवाल आता है कि, एक दिन में कितनी मात्रा में फलों और सब्ज़ियां का सेवन करना चाहिए। एक्सपर्ट्स के अनुसार दिनभर में सब्ज़ियों और फ्रूट्स की 3 सर्विंग्स शरीर के लिए फायदेमंद होती हैं। हालांकि, पर्याप्त मात्रा में कैलोरी और अन्य पोषक तत्व प्राप्त करना भी महत्वपूर्ण है। इसीलिए, अगर आप वेट लॉस के लिए डायट प्लान करते समय सही मात्रा में फलों और सब्ज़ियों को अपनी डायट में शामिल करना आवश्यक होता है। (Weight Loss Diet Tips in Hindi)

वेट लॉस के लिए फल खाएं या सब्ज़ियां ?

कुछ स्टडीज़ में ऐसा कहा गया है कि वेट लॉस के लिए कच्चा भोजन फायदेमंद होता है। लेकिन, ,सब्ज़ियों की तुलना में फलों का सेवन वज़न घटाने के लिए बेहतर है। दरअसल, फल पचने में आसान होते हैं। साथ ही इनका सेवन करना ज़्यादा आसानी से किया जा सकता है। फलों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। जो, इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं। साथ फलों से हेल्दी कैलोरी प्राप्त होती है। फलों में फाइबर भी काफी अच्छी मात्रा में होता है, जो पेट भरता है। इससे, आपको बार-बार भूख नहीं लगती। जिससे, आपके लिए अनहेल्दी इटिंग और क्रेविंग्स से बचने में मदद होती है। (Weight Loss Diet)

क्या है एक्सपर्ट्स की राय

एक्सपर्ट्स के अनुसार जब बात, बीमारियों और हेल्थ प्रॉब्लम्स से सुरक्षा की आती है। तो, सेहत के लिए फलों की बजाय सब्ज़ियां ज़्यादा फायदेमंद होती हैं। इसीलिए, सब्ज़ियों का सेवन भी संतुलित मात्रा में करना चाहिए। लेकिन जैसा कि वजन कम करने के लिए  फल ज़्यादा असरदार हैं। इसीलिए, फलों का सेवन वेट लॉस डायट में अधिक रखें।

इसी तरह, डाबिटीज़ जैसी बीमारियों से पीड़ित लोगों को फलों का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। इसीलिए, अपने डायटिशियन से इस बारे में चर्चा करें और उसी लिहाज से फलों का सेवन करें। (eating fruits in diabetes)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source