वेट लॉस के लिए किस तरह का प्रोटीन खाना चाहिए? इन फूड्स को करें डायट में शामिल

खानपान में अगर प्रोटीन ( Protein For Diet) पर्याप्त मात्रा में ना हो, तो वज़न कम करने में खासी मुश्किल आ सकता ही। वेट लॉस के लिए प्रोटीन की भूमिका इसलिए महत्वपूर्ण है। क्योंकि, यह पाचन तंत्र को बेहतर रखता है। प्रोटीन धीरे-धीरे डायजेस्ट होता है। जिससे, आपको जल्दी भूख नहीं लगती है। साथ ही प्रोटीन से मेटाबॉलिज्म भी सही तरीके से काम करता है। तेज़ मेटाबॉलिक रेट से कैलोरी बर्न भी तेज़ी से होती है। जिससे, वज़न कम होने की प्रक्रिया भी तेज़ बनती है।( Protein Rich Weight Loss Diet) 

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 11, 2020 5:40 PM IST

Weight Loss Diet:  वेट लॉस अगर हेल्दी तरीके से करना हो तो डायट का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। इसीलिए, लोगों को सही चीज़ों का सेवन करना चाहिए। वज़न कम करने के लिए प्रोटीन का सेवन भी महत्वपूर्ण है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्रोटीन रिच डायट से वेट लॉस में विशेष मदद होती है। खानपान में अगर प्रोटीन ( Protein For Diet) पर्याप्त मात्रा में ना हो, तो वज़न कम करने में खासी मुश्किल आ सकता ही। वेट लॉस के लिए प्रोटीन की भूमिका इसलिए महत्वपूर्ण है। क्योंकि, यह पाचन तंत्र को बेहतर रखता है। प्रोटीन धीरे-धीरे डायजेस्ट होता है। जिससे, आपको जल्दी भूख नहीं लगती है। साथ ही प्रोटीन से मेटाबॉलिज्म भी सही तरीके से काम करता है। तेज़ मेटाबॉलिक रेट से कैलोरी बर्न भी तेज़ी से होती है। जिससे, वज़न कम होने की प्रक्रिया भी तेज़ बनती है।( Protein Rich Weight Loss Diet)

किस तरह का प्रोटीन है वेट लॉस के लिए बेस्ट?

आइए जानते हैं वेट लॉस डायट में प्रोटीन से भरपूर कौन-सी चीज़ें शामिल करनी चाहिए-

एग प्रोटीन-

जैसा कि अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत होता है। इसीलिए, वेट लॉस डायट में प्रोटीन ज़रूर शामिल करें। अंडों के सेवन से शरीर के मसल्स को मज़बूती मिलती है। अंडों में कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं, जो आपकी बॉडी को प्राप्त होते हैं। सुबह के नाश्ते में अंडों का सेवन कर सकते हैं। इससे, आपका पेट भरेगा और आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी। जबकि, ओवर इटिंग से बचने में भी आपकी मदद होगी।  (Weight Loss Diet Tips in hindi)

मछली-

नॉन-वेजिटेरियन डायट में मछली यानि फिश भी प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत होता है। मसल्स ग्रोथ के लिए प्रोटीन की आवश्यकता पड़ती है। मछलियों से ओमेगा-3 फैटी एसिड्स भी प्राप्त होते हैं। जो, ब्लोटिंग की परेशानी को कम करते हैं। यह मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट करता है। जिससे, वेट मैनेज करना आसान हो जाता है।

दूध और डेयरी उत्पाद-

मिल्क प्रोटीन भी वेट लॉस में मददगार साबित हो सकता है। वेजिटेरियन्स यानि शाकाहारी भोजन खाने वालों के लिए दूध से बनी चीज़ें प्रोटीन प्राप्त करने का अच्छा ज़रिया हो सकती हैं। इसके लिए आप दूध पीएं। साथ ही पनीर, चीज़ और दही का भी सेवन कर सकते हैं। इननसे प्रोटीन मिलता है। साथ ही हड्डियों को मज़बूत बनाने के लिए कैल्शियम भी प्राप्त होता है।

बीन्स और दालें-

प्लांट बेस्ड प्रोटीन के लिए अपनी डायट में विभिन्न प्रकार की दालें, साबुत अनाज और बीन्स शामिल करें। इनमें प्रोटीन के साथ-साथ विभिन्न विटामिन्स , मिनरल्स और फाइबर भी होता है। इसीलिए, इन सब का सेवन करने से इनका फायदा आपकी बॉडी को मिलता है। आपका पेट भरता है जिससे, बहुत देर तक भूख नहीं लगती और आप कम कैलोरी लेते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source