Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
भारत में सर्दियों के मौसम की सबसे लोकप्रिय सब्जियों में से एक है सिंघाडा या वॉटर चेस्टनट (water chestnut) है। आपको सर्दियों में सड़क किनारे इन काले (उबले हुए) या हरे रंग (कच्चे) के सिंघाडे ढेलों पर बिकते दिख जाते हैं। यह सब्जी अंदर से सफेद रंग की, कुरकुरी और रसीली होती है। सिंघाडों को आप भुनकर, कच्चा या उबालकर खाया जाता है या फिर उन्हें सूखने के बाद आटे के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है और खाने की चीज़ें बनायी जाती हैं। ओरिएंटल कुज़िन में भी सिंघाडे काफी पसंद किए जाते हैं। इन्हें अक्सर सूप या ब्रोथ में मिलाया जाता हैं। न्यूट्रिशनिस्ट नेहा चंदाना रंगलानी बता रही हैं कि सिंघाड़े हमारी सेहत के लिए कितने फायदेमंद हैं।
1) वे पोषक तत्वों और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरे हुए हैं जो बालों की क्वालिटी, उनकी बनावट और विकास को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।
2) वे एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन ई से भी भरपूर हैं। जो कि फ्री-रैडिकल्स से लड़ने में मदद कर सकते हैं और आपकी त्वचा को नरम-मुलायम बनाते हैं।
3) चूंकि इनमें फैट और सोडियम कम होता है और पोटैशियम, मैग्नीशियम, बी-कॉम्प्लेक्स और फाइबर जैसे पोषक तत्वों भी काफी ज़्यादा होती है। इसलिए वे हार्मोन्स को स्थिर करने के लिए भी काफी मददगार साबित होते हैं। इसमें विटामिन ई की अधिक मात्रा भी हार्मोनल सेहत को बेहतर बनाने में मदद करती है।
4) सिंघाडे में पोटैशियम की ज़्यादा मात्रा से हाई ब्लड प्रेशर कम हो सकती है, यह दिल की धड़कन को सामान्य करता है और हार्ट अरिद्मीअ (heart arrhythmia) और हार्ट अटैक की घटनाओं को कम कर सकता है।
5) सिंघाडों में मौजूद बी विटामिन न्यूरोट्रांसमीटर का उत्पादन करते हैं जो आपका मूड अच्छा बनाते हैं और आपको बेहतर नींद आती है।
6) वॉटर चेस्टनट या सिंघाडे वेट लॉस में मदद करते हैं और ये डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए भी एक अच्छा स्नैक हैं। सिंघाड़ों में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है। वे शरीर में सूजन को कम करने में भी सहायता करते हैं जो कि कई स्वास्थ्य समस्याओं का मूल कारण है। सिंघाडे ग्लूटेन-फ्री है, जो उन्हें ग्लूटेन सेंसिटिविटी(gluten sensitivity) या सीलिएक बीमारी (celiac disease) वाले लोगों के लिए एक अच्छा भोजन है।
Read this in English.
अनुवादक:Sadhana Tiwari
चित्रस्रोत: Shutterstock