Weight loss : वजन कम करने में मददगार है जीरा पाउडर, इस तरह करें इस्‍तेमाल

भारतीय मसालों में खास जीरा स्वाद के साथ –साथ सेहत के लिए भी बहुत जरूरी है। अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं और वेट लॉस (Weight loss) करना चाहते हैं तो यह आपके लिए खास औषधि है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : July 3, 2019 8:41 AM IST

लगातार लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहने से वजन बढ़ता है। इन दिनों सबसे बड़ी समस्‍या वजन बढ़ना ही है। ज्‍यादातर लोग वेट लॉस (Weight loss) करना तो चाहते हैं पर कामयाब नहीं हो पाते। आज हम आपको एक ऐसे भारतीय मसाले के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके वजन कम (Weight loss) करने में मददगार साबित होगा।

क्‍यों खास है जीरा

भारतीय मसालों में खास जीरा वेट लॉस (Weight loss)  की भी उम्‍दा दवा है। जीरे में बेहद कम कैलरी होती हैं। इसके अलावा इसमें ऐंटी-इनफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं और यह मेटाबॉलिजम को भी सुधारता है। जीरे में थायमोक्विनोन नाम का एक कम्पाउंड होता है। यह शरीर में मौजूद फ्री रैडिकल्स पर अटैक करता है और उन्हें शरीर से बाहर निकाल देता है। जीरा वेट लॉस प्रोसेस को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है। लेकिन इसके लिए जीरे के इस्तेमाल का तरीका मालूम होना चाहिए।

क्‍या कहते हैं शोध

एक स्टडी के अनुसार, अगर जीरे को नींबू के साथ मिलाकर पिया जाए तो इससे वजन घटाने (Weight loss) में मदद मिलती है। जीरा या फिर जीरे के पानी के सेवन से महज 15 से 20 दिनों के अंदर वजन घटाया (Weight loss) जा सकता है। एक अन्य स्टडी के अनुसार, 80 मोटी महिलाओं को दो ग्रुप में बांटा गया। एक ग्रुप को रोजाना जीरे का सेवन कराया गया तो वहीं दूसरे ग्रुप को डायटिंग पर रखा गया। आखिर में देखा गया कि जिन महिलाओं ने जीरे का सेवन किया, उनका वजन पहले के मुकाबले काफी कम हो गया था।

weight loss with cumin, weight loss tips, home remedy for weight loss, weight loss tips in hindi. ज्‍यादातर लोग वेट लॉस (Weight loss) करना तो चाहते हैं पर कामयाब नहीं हो पाते। ऐसे लोगों का वजन कम (Weight loss) करने में जीरा पाउडर बहुत मददगार है। © Shutterstock

जीरा कैसे करता है वजन कम?

जीरा दरअसल कैलरी को तेजी से बर्न करता है। ऐसा करने के लिए वह मेटाबॉलिजम की गति बढ़ा देता है । पाचन क्रिया में भी सुधार करता है। जब पाचन तंत्र स्वस्थ रहेगा । मेटाबॉलिजम भी सही रहेगा तो फिर वजन खुद ब खुद कम हो जाएगा।

यह भी पढ़ें - बेली फैट कम करने के लिए जीवनशैली में लाएं ये बदलाव

इस तरह करें जीरे का इस्‍तेमाल

2 चम्मच जीरा लें और उसे या तो रातभर के लिए भिगो दें। सुबह जीरे को इसी पानी सहित उबालकर छान लें। छने हुए पानी में थोड़ा सा नींबू निचोड़ें और पी लें। इस पानी को रोजाना खाली पेट 2 हफ्तों तक पिएं।

एक चम्मच जीरा पाउडर को दही मिलाएं और करीब 15 दिन खाना खाने के बाद इसका सेवन करें।

एक कप पानी उबाल लें और उसमें एक चम्मच जीरा पाउडर मिलाएं। इसमें एक नींबू निचोड़ें और पी लें। इस ड्रिंक को रोजाना 20 दिनों तक खाना खाने के बाद पिएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source