क्या सूर्यास्त से पहले खाना खाने से वेट लॉस होता है? जानें एक्सपर्ट की राय

क्या सूरज डूबने से पहले खाना एक हेल्दी हैबिट है?

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : July 9, 2018 10:02 AM IST

क्या आपने  भी सुना है कि सूर्यास्त से पहले खाना खा लेना चाहिए या आपके भी पड़ोसी ऐसे हैं जो सूरज डूबने से पहले ही अपना डिनर खाना पसंद करते हैं? उनका तर्क यही होगा कि यह एक हेल्दी हैबिट है। वैसे इतनी जल्दी डिनर खाना सबके लिए संभव नहीं हो सकता क्योंकि हम में से ज़्यादातर लोग देर रात घर लौटते हैं और काफी देर तक ऑफिस में  भी काम करते हैं। लेकिन क्या सूर्यास्त से पहले खाना खाने से सचमुच हमारी सेहत पर कोई खास असर पड़ता है? जानते हैं डायटिशन उर्वशी साहनी से।

"दरअसल रात का खाना जल्दी खाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको अपना भोजन पचाने और आपके शरीर को कैलोरी बर्न करने के लिए काफी समय  मिल जाता है। लेकिन 7 बजे के बाद भूखे रहने का भी कोई मतलब नहीं है। यह आवश्यक है कि आप शरीर के सर्काडियन  प्रक्रिया के आधार पर खाना खाएं लेकिन, यह भी महत्वपूर्ण है कि आप रात में जितना हो सके हाई कैलोरी वाली चीजें खाने से बचें।" यह कहना है डॉ. साहनी का।

हालांकि, रात 9 बजे से बाद कुछ भी नहीं खाना समझदारी होगा। याद रखें कि देर रात के खाने के कारण पाचनतंत्र में गड़बड़ी आएगी और आपको नींद से जुड़ी समस्याएं होने लगेगीं। रात के समय एसिडिटी, खांसी और सीने में जलन के कारण अक्सर आपकी नींद खुल जाती है। इसके अलावा, देर रात खाने से आप रात में पानी भी ज़्यादा पीते हैं। इसलिए, आपको बार-बार पेशाब करने के लिए भी उठना पड़ता है। इसीलिए जल्दी खाना खाना एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है।

अगर देर रात भूख लगे तो?  

अब बहुत से लोग जो देर रात तक टीवी देखते हैं,  या घूमते-फिरते हैं ज़ाहिर है उन्हें 6-7 बजे खाना खाने के बाद भूख ज़रूर लगेगाी। अगर आपको अर्ली डिनर के बाद भी भूख लगती है, तो खाने के लिए होल ग्रेनऔर लीन प्रोटीन जैसे खाद्य पदार्थ चुनें। अगर आपको अक्सर देर रात भूख लगती है, तो हो सकता है कि आप दिन में ज़रूरत भर का खाना नहीं खा रहे हैं। इसीलिए दिन में आपको अपने शरीर को पर्याप्त भोजन देने की कोशिश करें। इस बात का ध्यान रखें कि सुबह नाश्ते में कम से कम 20 ग्राम प्रोटीन खाएं और लंच में भी पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन वाली चीज़ें आपकी थाली में हों।

सूर्यास्त से पहले खाना खाना कुछ समुदायों में अनिवार्य है। यही नहीं अक्षय कुमार जैसी हस्तियां जो अपनी फिटनेस के लिए जानी उनकी बी सलाह यही होती है कि वेट लॉस और अच्छी सेहत के लिए सूर्यास्त के बाद खाना नहीं खाना चाहिए। तो अगर आप भी फिटनेस को लेकर फिक्रमंद हैं तो अपने डायटिशन से बात करें और उनकी सलाह के अनुसार ही इस टिप को फॉलो करें।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source