... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:11 PM IST
Read this in English
जब आप जवान होते हैं तो आपके लिए वज़न कम करना आसान होता है। डाइट और थोड़ी एक्सरसाइज़ आपका वज़न कम करने के लिए काफी होती है। लेकिन जब आपकी उम्र बढ़ने लगती है, खासतौर पर आप 50 पार कर जाते हैं तो वज़न घटाना कोई आसान काम नहीं होता।इस उम्र में मेटाबॉलिज़्म के धीमे हो जाने के कारण, आपके बहुत अधिक मेहनत करने के बावजूद परिणाम अच्छे नहीं निकलते। लेकिन नियमित अभ्यास और थोड़े सब्र से आप वज़न कम कर सकते हैं। (इसे भी पढ़ें, बिना डाइटिंग के 10 खाद्द पदार्थों के द्वारा वज़न घटायें)
आहार विशेषज्ञ प्रिया कठपाल के अनुसार, इस उम्र में वज़न घटाने के लिए आपको इन दो पहलुओं पर ध्यान देना चाहिए:
1) कैलोरी
ऐसी चीज़ें खाएं जिसमें अधिक पोषण और कम कैलोरी हों। आपको एक दिन में कुल 1200-1500 कैलोरी ही लेनी चाहिए। आपको कैलोरी लेते हुए अपनी गतिविधियों या फिर मेडिकल कंडिशन को ध्यान में रखना चाहिए।
2) कम खाएं
कम खाएं और अधिक एक्सरसाइज़ करें, यही आपका नियम होना चाहिए। कम खाने का मतलब ये भी नहीं है कि आप भूखे रहें। बस अपने खाने से जुड़े लालच पर कंट्रोल रखें। अपने खाने पीने की आदतों में थोड़े बहुत बदलाव लाएं। नीचे दिए गए डायट टिप्स की मदद से आप अपना वज़न कम करने को ध्यान में रखते हुए ठीक खाना-पीना खा सकते हैं।
अधिक उम्र के लोग वज़न घटाने के लिए फिटनस एक्सपर्टममता जोशी के इन टिप्स को अपना सकते हैं:
(इसे भी पढ़ें, वज़न घटाने के लिए करें ये बॉडीवेट एक्सरसाइज़)
ममता जोशी इस उम्र के लोगों के लिए तीन दिन में 25 मिनट की एक्सरसाइज़ की सलाह देती हैं। जिस दिन आप एक्सरसाइज़ करें, उससे एक दिन पहले आराम ज़रूर करें। ध्यान रखें आपको किसी डेडलाइन पर वर्कआउट करके वज़न नहीं घटाना। आपको हमेशा स्वस्थ और खुश रहने के लिए उचित डायट और एक्सरसाइज़ लेनी चाहिए।
मूल स्रोत - In your 50s? Follow these weight loss tips
अनुवादक - Shabnam Khan
चित्र स्रोत – Getty Images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।