Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

5 चीज़ें जो करती हैं सर्दियों में वेट लॉस और डिटॉक्स में मदद

इस मौसम में शरीर का मेटाबॉलिज़्म थोड़ा कम होता है जिससे कैलोरी बर्न में दिक्कत आती है।

5 चीज़ें जो करती हैं सर्दियों में वेट लॉस और डिटॉक्स में मदद
खाने-पीने की साधारण चीज़ें वेट लॉस में मदद कर सकती हैं।© Shutterstock.

Written by Sadhna Tiwari |Updated : October 30, 2018 8:38 PM IST

सर्दियों में हम स्वाद लेने और शरीर को गर्म रखने के लिए अलग-अलग तरह की चीज़ें खाते हैं। लेकिन इस मौसम में शरीर का मेटाबॉलिज़्म थोड़ा कम होता है जिससे कैलोरी बर्न में दिक्कत आती है। साथ ही हम बार-बार चाय और कॉफी जैसी चीज़ें पीते रहते हैं जिससे बहुत सारी चीनी, कैफिन और विषैले पदार्थ शरीर में जमा होने लगते हैं। लेकिन बस कुछ नैचुरल चीज़ों को अपनी डायट में शामिल करें ताकि आपके शरीर को डिटॉक्स होने में मदद मिले।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  1. धनिया- सर्दियों में ताज़ी हरी धनिया की पत्तियां आपको बाज़ार में मिलती हैं। आप इन्हें डिटॉक्स के लिए अपने भोजन में शामिल करें। धनिया को पीसकर पत्ते के साथ एक गिलास गर्म पानी के साथ लेने पर कब्ज़ से राहत मिलती है।
  2. सरसों का साग - सरसों के हरे पत्तों का साग सर्दियों की शान होती है और आप इनसे कोलेस्ट्रोल तो कम कर ही सकते हैं और इसके साथ वज़न को भी कंट्रोल कर सकते हैं। इससे बालों को भी बहुत फायदा पहुँचता है।
  3. नींबू- मार्केट से नींबू खरीदने की क्या ज़रूरत है जब आप अपने घर में ही उगा सकते हैं। रोज सुबह गुनगुने गर्म पानी में शहद और नींबू डालकर पीने से वज़न में आए अंतर को खुद ही अनुभव करें। नींबू का एन्टी-एजिंग और एन्टी सेप्टिक गुण भी होता है और यह इम्युनिटी को भी बढ़ाता है।
  4. अजवाइन- अजवाइन को खाने के बाद चबाने से खाना बहुत जल्दी हजम हो जाता है साथ ही सेक्स लाइफ को भी बेहतर बनाया बनाया जा सकता है।
  5. मेथी- मेथी कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने के साथ-साथ वेट को मैनेज करता है। साथ ही मेथी हाई ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है।