त्योहारों के बाद वेट लॉस के लिए आज़माएं ये 5 ट्रिक्स, हेल्दी तरीके से होगा वजन कम और बॉडी डिटॉक्स

कई बार लोग ग़लत तरीकों से वेट लॉस और बॉडी डिटॉक्सीफिकेशन की कोशिश करते हैं जिससे उन्हें फायदे की बजाय नुकसान होता है। हेवी मील और दावतों के बाद हेल्दी तरीके से वेट लॉस के लिए आप इन तरीकों की मदद ले सकते हैं। (Tips for Weight Loss After Diwali in Hindi)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 17, 2020 9:26 PM IST

Weight Loss After Diwali:  दिवाली के त्योहार में लोग मिठाइयों और नमकीन का स्वाद लेते हैं। लेकिन, त्योहारों के बाद लोगों को बढ़े हुए वजन को कम करने की कोशिशें करेंगे। जश्न और दावत के बाद लोग एक बार फिर अपनी नॉर्मल लाइफ रूटीन की तरफ लौट रहे हैं। ऐसे में लोग वेट लॉस और डिटॉक्स के लिए विभिन्न प्रकार के तरीके आज़माते हैं ताकि जल्द से जल्द उनका वजन पहले की तरह हो जाए। लेकिन, कई बार लोग ग़लत तरीकों से वेट लॉस और बॉडी डिटॉक्सीफिकेशन की कोशिश करते हैं जिससे उन्हें फायदे की बजाय नुकसान होता है। हेवी मील और दावतों के बाद हेल्दी तरीके से वेट लॉस के लिए आप इन तरीकों की मदद ले सकते हैं। (Tips for Weight Loss After Diwali in Hindi)

त्योहारों के बाद वेट लॉस के लिए आज़माएं ये हेल्दी ट्रिक्स (Healthy Weight Loss After Diwali):

प्रोटीन की सही मात्रा का करें सेवन

वेट लॉस के लिए प्रोटीन का सही मात्रा में सेवन भी आवश्यक होता है। यह एक ऐसा माइक्रोन्यूटिएंट्स है जो वेट लॉस के लिए मददगार होता है। साथ ही मसल्स ग्रोथ के लिए प्रोटीन आवश्यक है। वेट लॉस के लिए आप अपनी डायट में दूध, अंडे, बीन्स, चिकन और  दालों को शामिल करें। इनसे आपका पेट भरेगा और आपको आवश्यक मात्रा में प्रोटीन और कैलोरी प्राप्त होगी।

6 मील्स का नियम करें फॉलो

दिन में छोटे-छोटे 6 मील्स खाएं और अपना डायट प्लान पहले से बनाएं। इससे, आप हेल्दी फूड्स को अपने मील में शामिल कर सकेंगे और एक बार में बहुत अधिक खाने से भी बच सकते हैं।

पानी पीएं:

हाइड्रेटेड रहने से भी वेट लॉस में सहायता होती है। पानी पीने से नसों में तनाव भी कम महसूस होता है। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आपका पाचनतंत्र भी सही तरीके से काम करता है। डायजेस्टिव सिस्टम सही रहने से आपको पेट से जुड़ी तकलीफें कम होती हैं। ब्लोटिंग, गैस और नींद ना आने की समस्याएं भी पानी पीने से कम होती हैं।

हेल्दी कार्ब्स का भी करें चुनाव

वेट लॉस के लिए हेल्दी कार्बोहाइड्रेट्स और हेल्दी फैट्स का भी सेवन करना चाहिए। इसीलिए, जब आप त्योहारों के बाद वेट लॉस की तैयारी करें तो  अपनी डायट में मौसमी फल, ताज़ी सब्ज़ियां, बीन्स, नट्स और हेल्दी सीड्स को शामिल करें।

समय पर सोएं और जागें

कम सोना सेहत को नुकसान पहुंचाता है और मोटापा बढ़ाता है। इसीलिए, त्योहारों की धूमधाम के बीच अपने स्लीपिंग पैटर्न का भी ख्याल रखें। इसी तरह त्योहारों के बाद भी सोने-जागने का समय फिक्स करें। इससे वेट लॉस की प्रक्रिया तेज़ होगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source