... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : November 3, 2020 3:09 PM IST
Weight loss: घर की सीढ़ियों पर करें ये 4 एक्सरसाइज और घटाएं वजन, 1 बार में 100 कैलोरी होगी बर्न
Weight Loss: वजन घटाने के लिए हेल्दी फूड के साथ-साथ जरूरी है सही एक्सरसाइज। सही एक्सरसाइज के लिए जरूरी नहीं कि आपको सिर्फ जिम ही जाना हो आप घर पर रहकर भी कुछ आसान एक्सरसाइज कर वजन घटा सकते हैं बशर्ते आपको एक्सरसाइज करने का सही तरीका आना चाहिए। अगर आप जिम में जाकर वहीं एक्सरसाइज करते-करते ऊब चुके हैं या फिर योगा करने में आपका मन नहीं लगता तो हम आपको कुछ नया बताने जा रहे हैं। अगर आप कैलोरी बर्न करने के लिए कुछ मजेदार और रोमांचक तरीकों की तलाश कर रहे हैं, तो आपको अपनी सीढ़ियों की तरफ नजर दौड़ानी चाहिए! आपको इस बात पर विश्वास करने में मुश्किल हो सकती है, लेकिन सीढ़ियों पर बेहद आसानी सी दिखने वाली ये एक्सरसाइज आपको 100 से ज्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं सीढ़ियों पर की जाने वाली ये 5 एक्सरसाइज।
कैसे करनी है ये एक्सरसाइज
स्टेप 1: सबसे निचली वाली सीढ़ियों पर अपने पैरों को फैलाकर खड़े हो जाएं।
स्टेप 2: अब स्क्वाट करें और पहली सीढ़ी पर कूदें। फिर वापस में उसी स्थिति में आ जाएं।
स्टेप 3: शरीर के संतुलन को बनाए रखने की कोशिश करें और इसी तरह आगे बढ़ते रहें।
स्टेप 4: एक बार जब आप सबसे ऊपर वाली सीढ़ी पर पहुंच जाएं तो नीचे उसी तरह वापस की स्थिति में आ जाएं।
कैसे करनी है ये एक्सरसाइज
स्टेप 1: सीढ़ी के सामने अपनी पीठ कर सीधे खड़े हो जाएं। अपने हाथों को तीसरी सीढ़ी के किनारे पर रखें।
स्टेप 2: आपके कंधों को आपकी कलाई और पैरों के सामने सीध में होना चाहिए।
स्टेप 3: अपनी कोहनी मोड़ें और 90 डिग्री के कोण पर अपनी बाहों को नीचे की ओर ले जाएं।
स्टेप 4: अपने हाथों से ऊपर की ओर उठें और वापस उसी स्थिति में आएं। इस एक्सरसाइज को 10-15 बार दोहराएं।
कैसे करनी है ये एक्सरसाइज
स्टेप 1: अंतिम सीढ़ी के ठीक नीचे अपने पैरों को खोलकर खड़े हो जाएं।
स्टेप 2: अपने दाहिने पैर को पहले सीढ़ी पर रखें और अपने घुटनों को मोड़कर अपने शरीर को नीचे ले जाएं।
स्टेप 3: आपका दाहिना घुटना सामने के दाहिने कोण पर झुका होना चाहिए और आपका बायां घुटना आपके पीछे दाएं कोण पर झुका होना चाहिए।
स्टेप 4: कुछ सेकंड के लिए इस मुद्रा में रहें फिर सीधे खड़े हो जाएं और दूसरे पैर के साथ भी इसी प्रक्रिया को दोहराएं।
कैसे करनी है ये एक्सरसाइज
स्टेप 1: सबसे नीचे वाली सीढ़ी के नीचे खड़े हो जाएं और पुश-अप स्थिति में आने के लिए अपने हाथों को तीसरी सीढ़ी पर रखें।
स्टेप 2: अपने हाथों को सिर से पैर तक एक सीधी रेखा में रखें और शरीर को एक ब्रिज की अवस्था में ले आएं।
स्टेप 3: अपनी कोहनी को झुकाकर अपनी पीठ को अपने शरीर को सीधा रखें।
स्टेप 4: अपने हाथों को फैलाने के लिए सीढ़ी पर दबाव बढ़ाएं और फिर से वापस उसी स्थिति में लौट आएं। एक बार में 10-15 बार रेप्स निकालें।