
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 1, 2018 4:11 PM IST
पपीता एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर फल है। यह हमारे शरीर से विषैले और खतरनाक तत्वों का बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही यह वेट लॉस के लिए भी एक बेहतरीन नुस्खा है। जी हां, रोज़ाना पपीता खाकर आप शरीर से एक्स्ट्रा फैट घटा सकते हैं।
पपीता पूरे साल आसानी से उपलब्ध फल है और इसमें कैलोरी और फैट की मात्रा बहुत कम होती है। रिसर्च और स्टडीज़ में यह पाया गया है कि पपीता दिल की सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है और दिल की कार्यप्रणाली में सुधार, बेहतर डायजेशन के साथ कैंसर से सुरक्षा देने का भी काम करता है।
आप अपनी डायट में पपीते को विभिन्न तरीकों से शामिल कर सकते हैं। जैसे:
1.पपीता का सलाद
पपीता को आप सलाद के रूप में भी खा सकते हैं, यह शरीर में डिटोक्सिफेशन का काम भी करती है। चाहें तो कच्चे पपीता को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर नाश्ते में इसका सेवन करें। इसका सेवन करने से आपका मेटाबोलिजम बढ़ता हैं और आपका वजन कम हो जाता है।
2.पपीते की चटनी
कच्चा पपीता विटामिन ‘ए’ से भी भरपूर होता है। इसीलिए यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गुजरात और महाराष्ट्र में कच्चे पपीते की चटनी काफी पसंद की जाती है। मिर्च, नमक और लहसुन के साथ आप पपीते की पतली स्लाइस मिलाकर खा सकते हैं और चाहे तो गुड़ और तुलसी की पत्तियों के साथ इसे पकाकर भी चटनी बना सकते हैं।
3.पपीता के बीज
ना केवल पपीता के पल्प बल्कि पपीता के बीज भी आपके वजन को कम करने में मदद करता है। इसमें उच्च मात्रा में अमीनो एसिड पाया जाता है, जो कि पाचन तंत्र को सुधार कर पेट की चर्बी को खत्म करती है।
4.पपीता स्मूथी
स्मूथी बनाने के लिए फेट फ्री मिल्क का ही इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपके पेट की अतिरिक्त चर्बी खत्म हो जाएगी।
5.पपीते का जूस
पपीता का जूस बनाते समय कभी भी चीनी ना मिलाएं। यह फल नैचुरली काफी मीठा होता है, इसलिए इसमें चीनी डालने की कोई ज़रूरत नहीं है।
चित्रस्रोत: Shutterstock.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.