Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Basil Seeds for Weight Loss: वेट लॉस डायट के साथ होती है बहुत अधिक क्रेविंग्स, कंट्रोल करें इसे बेसिल सीड्स के साथ, जब लगे बार-बार भूख तो पीएं सब्जा का पानी

सब्जा में सोल्यूबल डायटरी फाइबर होते हैं। जो,  पेट भरने का काम करते हैं। इसमें, पाचक और मूत्रवर्धक गुण होते हैं। इससे, बाउल को काम करने में सहायता होती है। इस तरह सब्जा के सेवन से कॉन्स्टिपेशन की समस्या से भी राहत मिलती है। साथ ही शरीर में जमा विषैले तत्वों को बाहर फेंकने का काम भी करता है सब्जा।

Basil Seeds for Weight Loss: वेट लॉस डायट के साथ होती है बहुत अधिक क्रेविंग्स, कंट्रोल करें इसे बेसिल सीड्स के साथ, जब लगे बार-बार भूख तो पीएं सब्जा का पानी
वेट लॉस के लिए सब्ज़ा का सेवन करने का तरीका।

Written by Sadhna Tiwari |Updated : February 14, 2020 5:16 PM IST

Basil Seeds for Weight Loss:  वेट लॉस के लिए सब्जा या बेसिल सीड्स  (Basil Seeds for Weight Loss) मददगार हो सकते हैं। वजन कम (ways to lose weight) करने के लिए  के लिए भले ही कितनी हेल्दी डायट फॉलो करें लोग। लेकिन,  फिर भी जब प्लान के मुताबिक खाना खाने के बाद दोबारा भूख लगती है तो, लोग वहीं ग़लती कर बैठते हैं। अक्सर,  इस हल्की-फुल्की भूख को मिटाने के लिए लोग अनहेल्दी या हाई-कैलोरी स्नैक्स खा लेते हैं। जिससे,  उनका वेट लॉस प्लान फेल हो जाता है।

इस छोटी भूख को मिटाने के लिए आलू के चिप्स खाने की बजाय फ्रूट्स खाना अच्छा माना जाता है। लेकिन,  रोज़ाना फल खाना भी लोगों को बोरिंग लगता है और फिर दोबारा पहुंच जाते हैं वे चाट-पकौड़े के ठेले के पास। अगर,  आपकी भी समस्या कुछ ऐसी है तो आपकी मदद कर सकता है सब्जा। (Basil Seeds for Weight Loss)  इन नन्हें बीज़ों की मदद से आप अपना वेट लॉस का मुश्किल गोल अचीव कर सकते हैं।

Brisk Walk for Belly Fat: ब्रिस्क वॉक से कम होता है बेली फैट, ऐसे करेंगे ब्रिस्क वॉक तो तेज़ी से घटेगी बढ़ी हुई तोंद

Also Read

More News

वेट लॉस के लिए करें सब्ज़ा का सेवन (Basil Seeds for Weight Loss):

सब्ज़ा (Basil Seeds benfits) के बीज़ों का सेवन डिटॉक्स में भी मदद करता है और वेट लॉस मे भी। इसीलिए,   हेल्दी वेट लॉस टिप के तौर पर सब्ज़ा के सेवन (Basil Seeds for Weight Loss) की  सलाह बहुत-से लोग देते हैं। जब,  भी आपको मेन मील के बाद और दूसरे मील से पहले थोड़ी भूख लगे। तो,  ऐसे में सब्ज़ा वाले सलाद या सब्ज़ा का पानी पीएं। इससे,  भूख मिटेगी और अनहेल्दी स्नैक्स खाने के पछतावे के बिना आप अपने प्लान को फॉलो कर पाएंगे।

दरअसल,  सब्जा में सोल्यूबल डायटरी फाइबर होते हैं। जो,  पेट भरने का काम करते हैं। इसमें,   पाचक और मूत्रवर्धक गुण होते हैं। इससे,   बाउल को काम करने में सहायता होती है। इस तरह सब्जा के सेवन से कॉन्स्टिपेशन की समस्या से भी राहत मिलती है। साथ ही शरीर में जमा विषैले तत्वों को बाहर फेंकने का काम भी करता है सब्जा।

Cold Milk Benefits: डायजेशन नहीं रहता ठीक या चाहिए हेल्दी ग्लोइंग स्किन तो लें ठंडे दूध की मदद, जानें ठंडे दूध के 4 बेमिसाल फायदे

ऐसे तैयार करें  सब्ज़ा का पानी:

एक गिलास पानी में एक-दो चम्मच सब्जा के दाने भिगोएं। 20 मिनट बाद यह अच्छी तरह भीगकर फूल जाएगा। अब,   इसका सेवन किया जा सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Hair Fall: तनाव की वजह से होता है अधिकांश पुरुषों का हेयर फॉल, स्ट्रेस के अलावा इन वजहों से भी हो जाते हैं बाल झड़ना शुरु