
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 12, 2018 2:33 PM IST
सुंदर फिगर के लिए शरीर के सभी हिस्सों का सुडौल और शेप में रहना ज़रूरी है। बहुत-से लोग नैचुरली सुंदर बॉडी के मालिक होते हैं और कुछ जिम में मेहनत कर अपनी बॉडी को टोनअप करते हैं। लेकिन फिर भी कई बार कमर के नीचे के हिस्से का मोटापा कम होता नहीं दिखता। बटक्स का वजन आपकी सारी मेहनत पर पानी फेर सकता है। तो अगर आप भी वटक्स के एरिया में जमा फैट को घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको कुछ खास ग़लतियां करने से बचना होगा ! हम यहां बता रहे हैं उन्हीं लाइफस्टाइल मिस्टेक्स के बारे में-
क्य़ों बढ़ता है कम के नीचे के हिस्से में वजन?
अगर आपका बॉडी शेप पियर है तो फैट आपके शरीर के ऊपरी हिस्से की बजाय आपके बटक्स में जमा होने की संभावना अधिक होती है। यह एक अनुवांशिक कारण है इसलिए पियर शेप्ड बॉडीवाले लोगों के लिए बटक्स के फैट को कम करना काफी मुश्किल होता है। इसी तरह मेनोपॉज़ का समय आने पर ऐप्पल बॉडी शेप वाली महिलाएं (जिनके शरीर के मध्यभाग में अधिक फैट जमा होता है) भी अपने बटक्स के वज़न में बढ़ोतरी होते महसूस करती हैं। दरअसल यह एस्ट्रोजन के निर्माण में कमी के साथ मेटाबॉलिज़्म के धीमा हो जाने की वजह से होता है। इसलिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज़ करें जो मसल्स को मज़बूत बनाने के साथ वेट गेन को भी रोकने का काम करता है।
काम की टिप्स-