Ways to reduce Belly Fat: बेली फैट नहीं हो रहा कम, तो ध्यान दें डायट पर, झटपट होगी बेली फैट कम, आज़माएं ये 2 टिप्स

Ways to reduce Belly Fat: बेली फैट घटाने के लिए एक्सरसाइज के अलावा डायट की भी मदद ली जा सकती है। इससे, बेली फैट घटाने की प्रक्रिया तेज़ हो जाती है।  दालें, साबुत अनाज, फाइबर से भरपूर फल ऐसे ही फूड हैं जो, वेट लॉस में मदद कर सकते हैं। इसीलिए, इन्हें डायट में शामिल करने से फायदा होता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : December 31, 2019 10:33 AM IST

बेली फैट (Belly Fat) घटाना, वेट लॉस गोल ( Ways to reduce Belly Fat) का एक अहम हिस्सा होता है। बेली फैट घटाने के लिए एक्सरसाइज के अलावा डायट की भी मदद ली जा सकती है। इससे, बेली फैट घटाने की प्रक्रिया ( Ways to reduce Belly Fat) तेज़ हो जाती है।

दालें, साबुत अनाज, फाइबर से भरपूर फल ऐसे ही फूड हैं जो, वेट लॉस में मदद कर सकते हैं। इसीलिए, इन्हें डायट में शामिल करने से फायदा होता है। तो, वहीं इनके अलावा भी कुछ छोटी-छोटी टिप्स आपको बेली फैट घटाने की कोशिश में मदद करेंगी। ( Ways to reduce Belly Fat)

झटपट होगा बेली फैट कम, आज़माएं ये टिप्स ( Ways to reduce Belly Fat) :

नींबू पानी पीएं:

यह एक कमाल की वेट लॉस टिप है। जो, बेली फैट घटाने में भी मदद करती है। इससे, पेट और कमर के आसपास जमा फैट साफ हो जाता है। नींबू, ब्लड शुगर लेवल्स को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। नींबू में मौजूद सोल्युबल फाइबप कोलेस्ट्रॉल लेवल्स को रेग्यूलेट करते हैं और ब्लड प्रेशर भी स्थिर होता है। जिससे, हेल्दी वेट लॉस अचीव करने में मदद होती है। इससे, आपकी बॉडी में पानी का स्तर भी बरकरार रहता है। जिससे, डिहाइड्रेशन की स्थिति नहीं उत्पन्न होती।

हरी सब्ज़ियां:

जिन्हें, हरी पत्तेदार सब्ज़ियों के फायदे नहीं पता और जो,  इन्हें खाने से परहेज करते हैं। उन्हें, बता दें कि हरी सब्ज़ियां वेट लॉस में भी बहुत मददगार साबित होती हैं। दरअसल, हरी पत्तेदार सब्ज़ियां लो-कार्ब फूड में गिनी जाती है। जिसका, मतलब है कि इनमें कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा बहुत कम होती है। इसीलिए, इनके सेवन से वेट गेन नहीं होता। बल्कि, इनसे पेट जल्दी भरता है और ओवर इटिंग से भी बचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Belly Fat: एक्सरसाइज़ और डायटिंग के बाद भी बेली फैट नहीं हो रहा कम, हो सकती हैं ये 3 वजहें!

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source